in

ये Fire TV Stick Lite आपके TV को बना देगी स्मार्ट, Amazon ने भारत में किया लॉन्च, जान लें क्या है फीचर और कीमत…

ये Fire TV Stick Lite आपके TV को बना देगी स्मार्ट, Amazon ने भारत में किया लॉन्च, जान लें क्या है फीचर और कीमत…
ये Fire TV Stick Lite आपके TV को बना देगी स्मार्ट, Amazon ने भारत में किया लॉन्च, जान लें क्या है फीचर और कीमत...

ये Fire TV Stick Lite आपके TV को बना देगी स्मार्ट, Amazon ने भारत में किया लॉन्च, जान लें क्या है फीचर और कीमत…

ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन पर है उपलब्ध Fire TV Stick डिवाइस के रेंज को कंपनी बढ़ा रही है. अब Amazon ने एक नया Fire TV Stick Lite भारत में लॉन्च किया है।

नया Fire TV Stick Lite Alexa Voice Remote Lite के साथ आता है. इस रिमोट में पॉपुलर OTT ऐप्स के लिए हॉट की दिए गए हैं। Fire TV Stick डिवाइस का ये दूसरा Lite वर्जन है. इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2020 में Fire TV Stick Lite लॉन्च किया था।

BMB01

पहले वर्जन से थोड़ा महंगा है नया नया फायर स्टिक

Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत और उपलब्धता

Alexa Voice Remote Lite के साथ आने वाले Amazon Fire TV Stick Lite की कीमत 2999 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस को ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर उपलब्ध करवा दिया गया है। नए डिवाइस के लॉन्च के साथ Fire TV Stick Lite के पहले वर्जन की कीमत 2499 रुपये हो गई है।

Amazon Fire TV Stick Lite के स्पेसिफिकेशन्स
Bhushan Jewellers 04

नए Amazon Fire TV Stick Lite में 8GB स्टोरेज दिया गया है. इसमें 1.7Ghz का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये कंटेंट स्ट्रीमिंग को फुल HD रेज्योलूशन पर सपोर्ट करता है। ये हाई-डेफिनेशन TV के साथ काम करता है।

इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए Fire TV Stick Lite के स्पेसिफिकेशन्स पुराने जेनरेशन जैसे ही हैं. इसमें एक अंतर Alexa Voice Remote Lite का है। नए रिमोट में डेडिकेटेड हॉट की बटन्स Amazon Music, Amazon Prime Video और Netflix के लिए दिए गए हैं।

वॉयस बटन के साथ यूजर्स Alexa को एक्टिवेट कर सकते हैं इस रिमोट में Bluetooth का भी सपोर्ट दिया गया है। ये दिखने में पुराने रिमोट जैसा ही लगता है।

हालांकि, नया Alexa Voice Remote Lite पुराने रिमोट से ज्यादा हल्का है। आपको बता दें कि Fire TV Stick की मदद से आप नॉर्मल टीवी पर भी वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं. यानी उसे स्मार्ट बनाया जा सकता है।

न्यूज़ घाट पर फेसबुक से जुड़ने के लिए यहां दिए लिंक @newsghat पर क्लिक कर फेसबुक पेज लाइक करें

Written by newsghat

Google Search : उफ लड़के लड़कियों के बारे में ये 7 बातें करते हैं सबसे ज्यादा Search, शोध में हुआ खुलासा

Google Search : उफ लड़के लड़कियों के बारे में ये 7 बातें करते हैं सबसे ज्यादा Search, शोध में हुआ खुलासा

हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पहुंचने वाला है मानसून, जाने कब होगी राहत की बरसात…

हिमाचल में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पहुंचने वाला है मानसून, जाने कब होगी राहत की बरसात…