Asha Hospital
Holi 2026
in

विधायक बिंदल का कांग्रेस पर पलटवार, खिसियानी बिल्ली खंबो नोचे जैसे बताए विपक्ष के हालात

विधायक बिंदल का कांग्रेस पर पलटवार, खिसियानी बिल्ली खंबो नोचे जैसे बताए विपक्ष के हालात
माजरा उप तहसील के क्यारदा में धान खरीद मंडी नोटिफाई, डा. बिंदल ने दी जानकारी

विधायक बिंदल का कांग्रेस पर पलटवार, खिसियानी बिल्ली खंबो नोचे जैसे बताए विपक्ष के हालात

नाहन में किए गए कांग्रेस के प्रदर्शन पर बिंदल ने विपक्ष को सुनाई खरी खोटी

TROWS

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को नाहन में किए गए विरोध प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सड़कों की हालत ठीक नहीं है, पर कांग्रेस को नाहन में बिछ रही पेयजल पाईप लाईन, फायर हाईड्रेंड, पार्क, पार्किंग, मैडिकल भवन निर्माण और दूसरे विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि वह लगातार नाहन शहर और नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की माॅनिटरिंग कर रहे हैं। भारी बरसात के कारण जिस प्रकार से सड़कों को भारी नुसान हुआ है उसे दुरूस्त करने का कार्य सितम्बर से ही प्रारम्भ कर दिया गया था।

Indian Public School

डा. बिन्दल ने कहा कि हम कांग्रेस को याद कराना चाहते हैं कांग्रेस कार्यकाल में सड़कें थी ही नही ंतो ठीक कहां से कराते। पूरी धारटी के लोग सड़कों के अभाव में पैदल चलने को मजबूर थे और यह मजबूरी केवल और केवल कांग्रेस की देन थी। आज नाहन क्षेत्र में 42-43 पुलों पर काम चल रहा है, सड़कों पर काम चल रहा है, स्वास्थ्य संस्थानों पर काम चल रहा है पर दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक का चश्मा पहने कांग्रेस को कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाहन विधानसभा क्षेत्र का सारा इलाका सड़कों से जुड़ता हुई दिखाई दे रहा है। आज कांग्रेस को सड़कों की दुदर्शा का ख्याल आ रहा है। हम उनको याद दिलाना चाहता हैं कि कालाआम-पांवटा नेशल हाईवे की वर्ष 2013, 2014 और 2015 में क्या हालत थी, पैदल चलना भी दूरभर था। कालाआम से लेकर धौलाकुंुआ तक सड़क कीचड से भरा था,़ लोगों के घरों में मलवा घुसा हुआ था पर आज शानदार नेशनल हाईवे जनता को सेवाएं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर भाजपा सरकार और केद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में आज नाहन क्षेत्र की दशा और दिशा बदल रही है। फिर भी यदि नाहन क्षेत्र की सड़कें अच्छी नजर नहीं आ रही है, तो यह कांग्रेस के चश्मे का दोष है।

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज कांग्रेस नेताओं का नाहन प्रेम अचानक जाग उठा है, नाहन शहर की चिंता उन्हें होने लगी है पर जब 40 सालों तक नाहन में पीने के लिए पानी नहीं था, तब कांग्रेस कहां सोई रही। आज अगर टेक्नीकल फाल्ट के कारण यदि दो-चार दिन पेयजल बाधित हो जाता है कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने आरम्भ कर देते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि वर्तमान में धरोहर एवं ऐतिहासिक शहर नाहन अपना खोया हुआ गौरव पुनः हासिल कर रहा है, नाहन शहर में सड़कों, पार्कों और पेयजल आदि पर ऐतिहासिक कार्य हो रहा है, शहर का सौंदर्यकरण हो रहा है, नालों को पाट करके पार्किंग और पार्क में बदला गया है और यह सब कांग्रेस हजम नहीं कर पा रही है।

Written by

चूड़धार चोटी पर जल्द मिलेगी ये बड़ी सुविधा, बशर्ते हो जाए यह काम, जानिये क्या?

चूड़धार चोटी पर जल्द मिलेगी ये बड़ी सुविधा, बशर्ते हो जाए यह काम, जानिये क्या?

अमित शाह ने किया कुल्हड़ में चाय पीने का आह्वान….

अमित शाह ने किया कुल्हड़ में चाय पीने का आह्वान….