Asha Hospital
Holi 2026
in

शर्मसार : हिमाचल प्रदेश में अलग अलग मामलों में 9 और 5 साल की बेटियों से दुराचार

शर्मसार : हिमाचल प्रदेश में अलग अलग मामलों में 9 और 5 साल की बेटियों से दुराचार

शर्मसार : हिमाचल प्रदेश में अलग अलग मामलों में 9 और 5 साल की बेटियों से दुराचार

TROWS

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में दो अलग अलग मामलों में 9 साल और 5 साल को मासूम बच्चियों के साथ दुराचार के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी में बच्चों से दुराचार के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें 5 और 9 साल की मासूमों से दुष्कर्म किया गया है।

Indian Public School

आरोपियों के खिलाफ बालुगंज और ठियोग में केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Doon valley school

बता दें कि पहला मामला राजधानी शिमला से 30 किमी दूर ठियोग का है। यहां पर नेपाली मूल की बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कांचा तमांग ऊर्फ सोनू घर में घुसा और उसकी नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

ठियोग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 376 एबी और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जबकि दूसरा मामला शिमला शहर में दर्ज किया गया है। यहां पर पांच साल की बच्ची से दुराचार किया गया है। बेटी के परिजनों ने आरोप लगाया कि पीड़ित का चाचा दीपक रात को घर आया और बच्ची के साथ दुराचार किया।

बालूगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Written by newsghat

Cryptocurrency hindi News: लोकसभा में उठा क्रिप्टो करेंसी का मुद्दा, क्रिप्टो करेंसी को लेकर आरबीआई की चिंता पर क्या है सरकार का रुख..

Cryptocurrency hindi News: लोकसभा में उठा क्रिप्टो करेंसी का मुद्दा, क्रिप्टो करेंसी को लेकर आरबीआई की चिंता पर क्या है सरकार का रुख..

Parenting Tips: क्या आप भी रहतीं हैं दिन भर व्यस्त, बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Parenting Tips: क्या आप भी रहतीं हैं दिन भर व्यस्त, बच्चों की परवरिश के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स