Asha Hospital
Holi 2026
in

शिमला जल प्रबंधन निगम पर भ्रष्टाचार के आरोपों का फोड़ा बम, डिप्टी मेयर टिकेंद्र पवार ने की जांच की मांग, SIT टीम करेगी जांच

TROWS

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पवार ने शिमला जल प्रबंधन निगम में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप एसआईटी से जांच की मांग उठाई है।

Indian Public School

जानकारी के मुताबिक राजधानी शिमला में पानी की व्यवस्था देख रही जल प्रबंधन निगम पर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पवार ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसके जांच के के लिए एसआईटी गठित करने की मांग प्रदेश सरकार से की है।

Doon valley school

टिकेंद्र पवार ने कहा कि जल प्रबंधन निगम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है पूर्व की सरकार में मनमाने तरीके से इसमें काम किया गया है जो टेंडर ढाई सौ करोड़ का था वह 500 करोड़ में दिए गए है।

उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन निगम में हुए भर्ष्टाचार की जांच के लिए सरकार को एसआईटी का गठन करना चाहिए और जो भी अफसर राजनेता इसमें संलिप्त है
उसका पर्दाफाश होना चाहिए ।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

टिकेंद्र पवार ने जल प्रबंधन निगम को बर्खास्त कर दोबारा से पानी की व्यवस्था की जिम्मेवारी शिमला नगर निगम को दी जानी चाहिए। वर्ल्ड बैंक से शिमला शहर पानी के लिए पैसा आया है किसी की जेब भरने के लिए यह पैसा नहीं दिया गया है ।

इस प्रोजेक्ट में 30 फीसदी प्रदेश सरकार जबकि 70 फीसदी पैसा वर्ल्ड बैंक इसमें पैसा लगा रहा है। सतलुज से पानी लाने का कई वर्षों से काम चल रहा है, लेकिन अभी तक दस फीसदी भी काम नही हुआ।

उन्होंने कहा कि शहर में पानी वितरण का काम नगर निगम करता रहा है लेकिन पूर्व सरकार ने कंपनी के हाथ मे पानी का जिम्मा सौंप दिया है। शहर में पानी की जिमेवारी मुख्य सचिव नही बल्कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को दी जानी चाहिए शहर की जनता चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल करती है।

उन्होंने कहा कि जल निगम में हुए भ्र्ष्टाचार की सरकार जांच नही करती है तो सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने के साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नही हटेंगे।

Written by Newsghat Desk

शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में 100 करोड़ से अधिक गोलमाल का आरोप, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदातें, आरोपों के घेरे में मंदिर प्रबंधन,

शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में 100 करोड़ से अधिक गोलमाल का आरोप, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदातें, आरोपों के घेरे में मंदिर प्रबंधन,

इन शानदार Electric Scooters के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं, बिना नंबर प्लेट के चलाए, पढ़ें क्या है खास, कितनी है कीमत

इन शानदार Electric Scooters के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं, बिना नंबर प्लेट के चलाए, पढ़ें क्या है खास, कितनी है कीमत