Asha Hospital
Holi 2026
in

शिमला रामकिशन मठ मंदिर मामला, पुलिस के समर्थन में उतरा हिंदू जागरण मंच

शिमला रामकिशन मठ मंदिर मामला, पुलिस के समर्थन में उतरा हिंदू जागरण मंच
TROWS

नाहन। राजधानी शिमला के रामकिशन मठ मंदिर मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच पुलिस के समर्थन में उतर आया है। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच ने नाहन में पुलिस के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मांग की कि उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, जिन्होंने मंदिर की अखंडता और प्रभुता को भंग करने की कोशिश की है।

Holi 2026 -2

दरअसल शिमला के रामकृष्ण मठ मंदिर में कुछ लोगों द्वारा जहां मंदिर परिसर में कुत्तों को लाया गया, वहीं एक कुत्ता मंदिर के गर्भ गृह में देखा गया, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। लिहाजा हिंदू जागरण मंच ने मामले में अभी तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही इस मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Indian Public School

हिंदू जागरण मंच के प्रांत सचिव मानव शर्मा ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत मंदिर की अखंडता और प्रभुता को भंग करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

Doon valley school

Written by

माजरा पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रक से बड़ी मात्रा में चूरापोस्त बरामद

माजरा पुलिस की नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक, ट्रक से बड़ी मात्रा में चूरापोस्त बरामद

ड्राइविंग टेस्ट-वाहनों की पासिंग, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा विशेष ध्यान

ड्राइविंग टेस्ट-वाहनों की पासिंग, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा विशेष ध्यान