Asha Hospital
Holi 2026
in

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन ने कही ऐसी बात भाजपा नेताओं को नही गवारा..

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन ने कही ऐसी बात भाजपा नेताओं को नही गवारा..

शिलाई के विधायक हर्षवर्धन ने कही ऐसी बात भाजपा नेताओं को नही गवारा..

बोले, पावर मिनिस्टर पॉवरलेस, हारे नकारे चला रहे सरकार

TROWS

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष व शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार ऐसे लोग चला रहे है जो जनता हारे व नकारे हैं। जबकि पावर मिनिस्टर सुखराम चौधरी तक पॉवरलैस मिनिस्टर है।

Holi 2026 -2

उन्होंने पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के बीते 4 साल विफल रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर प्रदेशभर में जगह-जगह जाकर कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं।

Indian Public School

प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, गैस व खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जिसके चलते लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है।

Doon valley school

 

उन्होंने कहा कि सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मात्र 50 करोड़ के लागत की योजनाओ का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। जबकि लोगों को गुमराह करने के लिए इसे 500 करोड़ बताया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि शिलाई में आईटीआई व कई सड़कें ऐसी हैं जो कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई है। मुख्यमंत्री पूरी तरह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रस्तावित उप विधानसभा व लोकसभा चुनाव सरकार के इशारे पर टाले गए हैं, जबकि हकीकत यह है कि इन उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही थी।

हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि नेशनल हाईवे-707 का कार्य कांग्रेस के समय में एशियन बैंक के माध्यम से होना था, जिसे बाद में अब वर्ल्ड बैंक के माध्य्म से शुरू किया गया हैं।

नेशनल हाइवे 707 पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनमानी से आम लोग परेशान हैं। कंपनियों को लेकर भाजपा नेता व प्रशासन का लचर रवैया यहां के लोगों पर भारी पड़ रहा है।

यहां के लोगों को काम के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। बाहरी लोगों की गाड़ियों व मशीनरी को कंपनी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। डंपिंग साइट को लेकर भी खुद फॉरेस्ट विभाग सवाल उठा चुका है। जिस कारण से इसको लेकर कांग्रेस कड़ा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि इन कंपनियों की मनमर्जी के चलते कई सारी नेशनल हाईवे बंद या अधूरे पड़े हैं। इनमें शिमला से परमाणु, पठानकोट से मंडी आदि शामिल है। जबकि नितिन गड़करी द्वारा प्रदेश के लिए घोषित 68 नेशनल हाइवे अभी धरातल पर नहीं उतरे हैं।

इस दौरान शिलाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर कपूर, वरिष्ठ नेता शेर सिंह नेगी व युवा कांग्रेस नेता अत्तर कपूर आदि उपस्थित थे।

Written by newsghat

हिमाचल में इन हालातों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमाचल में इन हालातों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

पीएम के जन्मदिन पर महिलाओं और किशोरियों को सेफ्टी किटें बांटी

पीएम के जन्मदिन पर महिलाओं और किशोरियों को सेफ्टी किटें बांटी