Asha Hospital
Holi 2026
in

शिलाई में बच्चों को दी गुड और बेड टच की नाॅलेज, गंगटोली में बाल संरक्षण पर हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन

TROWS

Holi 2026 -2

जिला बाल सरंक्षण इकाई जिला सिरमौर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगटोली (शिलाई) में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Indian Public School

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व योजनाओं बारे जागरूक करना था।

Doon valley school

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक फकीर चंद ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के अधिकारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई (RTE) अधिनियम -2009 के बारे में जानकारी दी।

जिला बाल सरंक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पोक्सो अधिनियम-2012 और PCPNDT Act-1994 आदि कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर,एडॉप्शन व बाल श्रम अधिनियम -2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी।

इस जागरूकता शिविर में विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापक फकीर चंद ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर का धन्यवाद किया।

Written by Newsghat Desk

Himachal News: पत्नी को तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Himachal News: पत्नी को तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

डीएवी पांवटा साहिब में प्रदर्शनी “प्रयास” का समापन समारोह

डीएवी पांवटा साहिब में प्रदर्शनी “प्रयास” का समापन समारोह