Asha Hospital
Holi 2026
in

शिलाई में 282 पेड़ों की अवैध कटाई पर ABVP का विरोध, दोषियों पर सख्त कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

TROWS

सिरमौर जिले के शिल्लाई क्षेत्र में 282 पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसे देवभूमि हिमाचल की प्रकृति और पर्यावरण पर सीधा हमला बताया है।

Holi 2026 -2

एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की पहचान उसके जंगलों और प्राकृतिक धरोहर से है। ऐसे में अवैध कटाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Indian Public School

वन विभाग की जांच में सामने आया है कि शिल्लाई क्षेत्र में 282 पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया। इस मामले में पूर्व जिला परिषद सदस्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Doon valley school

अवि ठाकुर ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्लाई क्षेत्र में पहले से नशा माफिया और माइनिंग माफिया सक्रिय हैं। अब वन कटाव माफिया के सक्रिय होने से पर्यावरण के लिए खतरा बढ़ रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आम जनता को साथ लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा और प्रकृति की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू: बोले- प्रदेश में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

पांवटा साहिब में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 11,040 कैप्सूल और 4,200 गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 11,040 कैप्सूल और 4,200 गोलियों के साथ दो युवक गिरफ्तार