in

सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी कांग्रेस : किरनेश जंग

सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी कांग्रेस : किरनेश जंग

सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी कांग्रेस : किरनेश जंग

OPS पर भाजपा की बेरुखी का करारा जवाब देंगे कर्मचारी

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया जाएगा। इससे न केवल हिमाचल प्रदेश के मौजूदा 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा बल्कि उन युवाओं को भी लाभ होगा जो भविष्य में सरकारी नौकरी में आएंगे।

कांग्रेस की सरकारें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पहले ही OPS लागू कर चुकी हैं। श्री किरनेश जंग ने कहा कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क नहीं है लेकिन भाजपा की नियत साफ नहीं है। इसका प्रमाण भाजपा का घोषणा पत्र है जिसमें OPS का जिक्र तक नहीं है।

Indian Public school

प्रदेश के कर्मचारी भाजपा की इस अनदेखी का जवाब 12 नवंबर को अपना वोट कांग्रेस के पक्ष में देकर जवाब देंगे।क्योंकि उन्हें मालूम है कांग्रेस सरकार बनते ही उन्हें OPS बहाली का तोहफा कांग्रेस पार्टी देने जा रही है।

Bhushan Jewellers 2025

किरनेश जंग रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जामनीवाला, कुंडियों, ब्यास और कोटड़ी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा की आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ का कर्मचारी OPS का लाभ उठा रहा है। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने कहा की उस वक्त की भाजपा सरकार ने सभी राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था। यह तथ्य की बात है।

भाजपा के कुछ बयानों में हमारे मुख्यमंत्री रहे श्री राजा वीरभद्र सिंह का नाम लेकर कर्मचारी वर्ग को और जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं क्या वह बता सकते हैं हरियाणा में पंजाब में और अन्य राज्यों में OPS क्यों बंद हुई, वहां तो राजा वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री नही थे। हमारे पड़ोसी राज्य में जहां भाजपा की सरकार दूसरी बार सत्ता में है। वहां अब भी ओल्ड पेंशन स्कीम बंद है। क्या इसका जबाब वह देंगे।

मैं अपने कर्मचारी भाइयों से कहना चाहता हूं कि वह पढ़े लिखे और प्रबुद्ध लोग हैं, वो जानते हैं सभी राज्यों में पेंशन भाजपा की केंद्र सरकार ने बंद की थी। लेकिन छत्तीसगढ़ राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने कर्मचारियों के दुख दर्द को समझा और कांग्रेस ने OPS को बहाल किया।

इसी प्रकार हम हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही OPS को बहाल करेंगे। यह हमारा संकल्प है।श्री किरनेश जंग के इस भाषण के दौरान लोगों ने बार-बार तालियां बजा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

किरनेश जंग ने अपने संबोधन के दौरान जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा की भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है वह चाहे कर्मचारी वर्ग हो, वह चाहे किसी भी विभाग से जुड़ा हो सभी बीते 5 साल में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं।

लेकिन इस सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की।हमारा वादा है कर्मचारी वर्ग की OPS के साथ साथ जो भी अन्य जायज मांगे हैं उनपर गंभीरता से विचार कर समाधान निकाला जाएगा।

किरनेश जंग ने कहा आज पांवटा साहिब विकास में बेहद पिछड़ गया है। पिछड़ेपन के लिए ऊर्जा मंत्री जिमेददार हैं। बेरोजगारी चरम पर है, युवा नशे की चपेट में आता जा रहा है कानून व्यवस्था का हाल आप सब के सामने है।

क्षेत्र के कई गांव और इलाके आज भी ऐसे हैं जहां पीने के पानी, सड़क और परिवहन जैसी सुविधाओं का भारी अभाव है। स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं।किसान और पशुपालक फसल और पशुओं में आई बीमारी से टूट चुका है।

उनके दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। हमने पांवटा साहिब के कायाकल्प का संकल्प लिया है। पांवटा साहिब से कांग्रेस की जीत होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही पांवटा साहिब को फिर से विकास की पटरी पर लाया जाएगा। हमने जारी पांवटा संकल्प पत्र में विस्तार से इस बात की जानकारी दी है की हम किन किन बिंदुओं पर तुरंत काम करने जा रहे हैं।

उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबका समान विकास करती है। आपका जोश बता रहा है कांग्रेस इस बार पांवटा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इस दौरान मौजूद जनता ने कई बार कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद चौधरी किरनेश जंग जिंदाबाद के नारे लगाए। श्री जंग का उत्साहित जनता ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय गांवों के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

10 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ

गांव ब्यास में भाजपा की अनदेखी और बेरुखी से परेशान 10 परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। किरनेश जंग ने डॉ संग्राम और उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए सभी 10 परिवारों के सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहना कर कांग्रेस पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

शामिल हुए परिवारों ने इस अवसर पर कहा कि वह कांग्रेस की जीत के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। लोगों ने शामिल हुए परिवारों का तालियां बजाकर स्वागत किया।

उधर महिला कांग्रेस ने रविवार को परिवर्तन पदयात्रा जारी रखते हुए पांवटा के शिवा कॉलोनी वार्ड नंबर 7 से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उनके साथ महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और स्थानीय महिलाएं भी शामिल रहीं।

Written by Newsghat Desk

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 103 बूथों पर शुरू किया महासंपर्क अभियान, मोर्चों के साथ बूथ समितियों ने कसी कमर

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 103 बूथों पर शुरू किया महासंपर्क अभियान, मोर्चों के साथ बूथ समितियों ने कसी कमर

कमरऊ के विवेक तोमर ने पास किया UGC NET एग्जाम, 98.23 परसेंटाइल अंक लेकर रोशन किया गिरिपार का नाम

कमरऊ के विवेक तोमर ने पास किया UGC NET एग्जाम, 98.23 परसेंटाइल अंक लेकर रोशन किया गिरिपार का नाम