Asha Hospital
Holi 2026
in

साहब ! बार बार झूठी शिकायतें कर हमें किया जा रहा परेशान…

साहब ! बार बार झूठी शिकायतें कर हमें किया जा रहा परेशान…

साहब ! बार बार झूठी शिकायतें कर हमें किया जा रहा परेशान…

भटरोग के ग्रामीणों ने लगाई गुहार, कहा परेशानी से निजात दिलाएं…

TROWS

गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट हो एक स्थानीय युवक प्रदीप चौहान के खिलाफ बार बार झूठी शिकायतें दर्ज कर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

Holi 2026 -2

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप चौहान पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम सालवाला आए दिन वन विभाग व सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें कर ग्रामीणों को परेशान कर रहा है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से समस्त ग्राम वासी अपना कृषि का उत्पाद, फसल, आम, अदरक, टमाटर आदि मंडी तक लेके जाते हैं, इतना ही नहीं मजदूरी के लिए ड्यूटी या मुर्दा घाट जाने के लिए यही रास्ता है। को बंद करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Doon valley school

एक सप्ताह पहले इस संदर्भ में ग्रामीण जिलाधीश सिरमौर से मिले थे। जिस पर जिलाधीश ने आश्वासन दिया था कि गांव वालों का रास्ता बंद नहीं किया जाएगा।

जो आज से 3 साल पहले एनएच 707 बंद हुआ था। तब से इस रास्ते को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाया गया था। अब गांव में कोई भी आदमी बीमार हो जाता है तो अस्पताल पहुंचने के लिए यही एक रास्ता है। जिसे बंद न किया जाए। और बार बार झूठी शिकायत दर्ज करवाने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बता दें कि सालवाला के प्रदीप चौहान ने आरोप लगाया है कि पर खनन माफिया द्वारा बदतमीज़ी और हमला करने की कोशिश की है। प्रदीप चौहान के कहा कि वो जान बचाकर भाग आया। वरना माफिया ने उन्हे नुकसान पंहुचाने का पूरा इंतजाम कर रखा था।

उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ओर से शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच कर उचित कारवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली धमकी, मनाली में करवाई शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली धमकी, मनाली में करवाई शिकायत दर्ज

10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस…

10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस…