Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, शराब की बड़ी खेप बरामद, ऐसे दबोचे गए आरोपी

70 पेटियों के साथ 2 गाड़ियों को पुलिस ने लिया कब्जे में, डीएसपी ने की पुष्टि

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस बीच पुलिस ने 70 पटियों के साथ 2 गाड़ियों को भी सीज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में छानबीन जारी है।

Holi 2026 -2

मामला श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह उपमंडल से जुड़ा है। यहां पुलिस ने अवैध रूप से लाई जा रही शराब व बीयर की 70 पेटियों के साथ 2 गाड़ियों को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई मंगलवार सुबह अमल में लाई गई। श्री रेणुका जी से संगड़ाह की तरफ आ रही शराब से लदी पिकअप एचपी18बी-4175 व इसे पायलट कर रही एक्सयूवी एचपी71-0016 को भी पुलिस ने इस मामले में कब्जे में लिया गया है।

Indian Public School

पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से लाई जा रही 40 पेटी देसी संतरा, 10 पेटी नाइट ब्लू, 10 पेटी रोयल स्टेग शराब व 10 पेटी थंडरबोल्ट बियर बरामद की गई। शराब लेकर आ रहे कोलर निवासी रणवीर सिंह उर्फ राणी, उसकी पत्नी नीलम देवी व यमुनानगर के फिरोज खान को पुलिस ने बतौर मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य आरोपी नाबालिग है।

Doon valley school

उक्त शराब की खेप को जानकारी के अनुसार हरियाणा में बेचने की अनुमति है। संगड़ाह पुलिस द्वारा पकड़ी गई हरियाणा की शराब की खेप को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

उधर संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में शराब व बीयर की 70 पेटियों के साथ 2 गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 3 लोगों को जहां गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य दो नाबालिग को जूविनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by

इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक

इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक

क्यूं लग रहे लगातार पावर कट, 24 घण्टे बिजली प्राप्त करना आपका मौलिक अधिकार

क्यूं लग रहे लगातार पावर कट, 24 घण्टे बिजली प्राप्त करना आपका मौलिक अधिकार