Asha Hospital
Holi 2026
in ,

सिरमौर प्रशासन ने खराब मौसम की लेकर जारी किया अलर्ट, डीसी ने जारी किए ये निर्देश

सिरमौर प्रशासन ने खराब मौसम की लेकर जारी किया अलर्ट, डीसी ने जारी किए ये निर्देश

सिरमौर प्रशासन ने खराब मौसम की लेकर जारी किया अलर्ट, डीसी ने जारी किए ये निर्देश

शिमला के बाद अब सिरमौर प्रशासन ने भी लगाई चूड़धार यात्रा पर रोक

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा बर्फबारी व बारिश की चेतावनी के बाद जिला सिरमौर प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। अब जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा पर भी रोक लगा दी है।

TROWS

संगड़ाह के एसडीएम द्वारा बुधवार को आदेश जारी कर दिए गए है। बता दें कि दिसंबर माह में शिमला प्रशासन द्वारा भी चूड़धार यात्रा पर पाबंदी लगाई जा चुकी है।

Holi 2026 -2

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

Indian Public School

जिला के सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए गए है कि नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह व शिलाई के कुछ इलाकों में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता बतरने के निर्देश दिए गए है।

Doon valley school

इसके अलावा सड़कों, बिजली व पानी की व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है।
उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि नौहराधार से चूड़धार की यात्रा पर भी अप्रैल माह तक बंद कर दिया गया है।

लिहाजा कोई भी यात्री अप्रैल माह तक चोटी पर नहीं जा पाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सके। इस संबंध में आज एसडीएम संगड़ाह द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा जिला में जहां पर भी बारिश अधिक होने की संभावना है, वहां पर उपमंडल स्तर के अधिकारी पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

Written by Newsghat Desk

एसडीएम पांवटा साहिब ने डेंटल कॉलेज के माइक्रो कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण

एसडीएम पांवटा साहिब ने डेंटल कॉलेज के माइक्रो कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण

पांवटा साहिब में 6 जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए इन 17 स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन

पांवटा साहिब में 6 जनवरी को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए इन 17 स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन