Asha Hospital
in

सिरमौर में इनडोर स्टेडियम का लाभ उठाएं खिलाड़ी, इनडोर शूटिंग रेंज में शीघ्र आरम्भ होंगी शूटिंग गतिविधियां

सिरमौर में इनडोर स्टेडियम का लाभ उठाएं खिलाड़ी, इनडोर शूटिंग रेंज में शीघ्र आरम्भ होंगी शूटिंग गतिविधियां

सिरमौर में इनडोर स्टेडियम का लाभ उठाएं खिलाड़ी, इनडोर शूटिंग रेंज में शीघ्र आरम्भ होंगी शूटिंग गतिविधियां

उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम की अध्यक्षता में आज गुरूवार को नाहन में जिला खेल परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन, खेल विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Shri Ram

उपायुक्त ने कहा कि खेल परिषद के सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम को सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के हितों के अनुकूल बेहतर ढंग से संचालित करने पर चर्चा की।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि नाहन में शानदार इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है जिसका लाभ उठाने के लिए खिलाड़ियों को आगे आना चाहिए।

Doon valley school

बैठक में सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम में अन्य इनडोर खेल गतिविधियां जैसे स्नूकर, चैस आदि की सुविधाएं भी खिलाड़ियों को उपलब्ध करने की मांग रखी तथा इन खेलों के लिए अगल से स्थान देने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने इनडोर शूटिंग रेंज में भी शूटिंग सम्बन्धी गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए खेल विकास को निर्देश दिए ताकि इस शूटिंग रेंज का लाभ खिलाड़ियों को मिल सके। शूटिंग रेंज के लिए शुल्क तय करने पर भी चर्चा हुई।

JPERC 2025

आरके गौतम ने इनडोर स्टेडियम के संचालन के लिए सफाई कर्मियों तथा अन्य स्टाफ की आवश्यकतानुसार आउट सोर्स आधार पर नियुक्ति के लिए खेल विभाग को उचित प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा।

बैठक में विभिन्न सदस्यों ने इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल शुल्कों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। खेल आयोजनों के लिए इनडोर स्टेडियम की बुकिंग शुल्क पर भी चर्चा हुई।

बैठक में सभी प्रकार के इनडोर खेलों के लिए एक मुश्त शुल्क ‘‘कोम्बो पैक’’ पर भी चर्चा हुई तथा सदस्यों ने सुझाव दिए कि यह ‘‘कोंबो पैक’’ प्रतिमाह एक हजार रुपये निर्धारित किया जाना उचित रहेगा।

उपायुक्त ने विभिन्न खेलों के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा खिलाड़ियों को देने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी 6 माह का शुल्क अग्रिम जमा करेंगे उन्हें एक माह तथा एक वर्ष के अग्रिम शुल्क के जमा करने पर 2 माह की छूट प्रदान की जाएगी।

नाहन चैगान स्थित बाॅस्किट बाॅल मैदान में रात्रि के समय बास्किट बाॅल खेल जारी रखने के लिए माॅस्ट लाईट अथवा सोलर लाईट लगाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में व्यय व अन्य तकनीकी जानकारी जानकारी देने के लिए कहा।

उपायुक्त ने इनडोर स्टेडियम तथा जिम में ऑटोमेटिक कार्ड लाॅक की सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग से आगामी कार्रवाई करने के लिए कहा ताकि खिलाड़ी सुविधा के अनुसार इनडोर स्टेडियम में प्रवेश कर सकें।

इस अवसर पर खेल विभाग विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने 1200 लीटर लाहन नष्ट की

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने 1200 लीटर लाहन नष्ट की

पांवटा साहिब में क्रैशर मालिक और कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज, ऐसे खुली घोटाले की पोल

पांवटा साहिब में क्रैशर मालिक और कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज, ऐसे खुली घोटाले की पोल