Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में भाजपा ने मनाया PM मोदी का जन्मदिवस, विभिन्न कार्यक्रम कर दी बधाई

सिरमौर में भाजपा ने मनाया PM मोदी का जन्मदिवस, विभिन्न कार्यक्रम कर दी बधाई
TROWS

सिरमौर में भाजपा ने मनाया PM मोदी का जन्मदिवस, विभिन्न कार्यक्रम कर दी बधाई

Holi 2026 -2

मुख्यालय नाहन सहित पांवटा साहिब के अलावा अन्य जगहों पर भी मनाया जन्मदिवस

Indian Public School

सिरमौर जिला में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं अस्पताल में फल बांटे गए, तो कहीं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Doon valley school

सिरमौर भाजपा ने भी अपने लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला मुख्यालय नहान में सिरमौर भाजपा ने आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता एवं आस्था स्पेशल स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई दी।

महिला मोर्चा ने भी किया कार्यक्रम
भाजपा महिला मोर्चा ने नाहन में भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला प्रभारी संजू शर्मा ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केट काटकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही इस बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में बांटे फल
वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा ही समर्पण के अंतर्गत पहले चरण में आज सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

Written by

PAC क्या है | What is PAC in hindi | PCA के बारे में पूरी जानकारी

PAC क्या है | What is PAC in hindi | PCA के बारे में पूरी जानकारी

Essay On Taj Mahal In Hindi | ताजमहल पर निबंध

Essay On Taj Mahal In Hindi | ताजमहल पर निबंध