Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर में 27 फरवरी को 540 बूथों पर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक : आरके गौतम

सिरमौर में 27 फरवरी को 540 बूथों पर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक : आरके गौतम

सिरमौर में 27 फरवरी को 540 बूथों पर पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक : आरके गौतम

TROWS

जिला सिरमौर में 27 फरवरी 2022 को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने की।

Holi 2026 -2

उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष के लगभग 60803 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 540 बूथों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा पिलाई जाएगी।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार काला अंब और धगेड़ा स्वास्थ्य खण्ड में प्रवासी मजदूरों का आवागमन समय-समय पर लगा रहता है, जिसके लिए इन्हें भारी जोखिम वाले क्षेत्रों में चिन्हित किया गया है।

Doon valley school

उपायुक्त ने कहा कि जिला सिरमौर में मजदूर वर्ग के बच्चों और घुमंतू गुर्जर के बच्चों के लिए पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता रहेगी, जिसके लिए वन विभाग को घुमंतू गुज्जर के रहने के स्थान तथा उद्योग विभाग को मजदूरों के रहने की जगह की सूचना देने बारे निर्देश दिए गए ताकि कोई भी नवजात शिशु पल्स पोलियो की खुराक से वंचित न रह सके।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के प्रवेश क्षेत्र कालाअंब तथा बस स्टैंड नाहन, सराहां, राजगढ, पांवटा, टिम्बी, शिलाई, संगडाह तथा बहराल में भी पल्स पोलियो बूथ स्थापित कर पल्स पोलियो की जीवन रक्षक खुराक पिलाई जायेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान बारे स्कूलों में प्रचार सामग्री द्वारा तथा बच्चों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिये कि प्रत्येक उद्योग के बाहर पल्स पोलियो के पोस्टर लगवायें तथा अपने अधीन कामगारों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाना भी सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने जिला के समस्त उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्वयं इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों से भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विनोद सांगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

जाने OnePlus की लेटेस्ट Smart TV की कीमतें, अफोर्डेबल सेग्मेंट के हैं Smart TV

जाने OnePlus की लेटेस्ट Smart TV की कीमतें, अफोर्डेबल सेग्मेंट के हैं Smart TV

HDFC, SBI, PNB और ICICI ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा सुविधा, जल्दी और बिना दिक्कत के मिलेगा लोन….

HDFC, SBI, PNB और ICICI ग्राहकों को मिलेगी ज्यादा सुविधा, जल्दी और बिना दिक्कत के मिलेगा लोन….