Asha Hospital
Holi 2026
in

सिरमौर : “विश्व पर्यावरण दिवस पर विभा वाणी इंडिया हिमाचल ने किया पौधारोपण, दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश”

TROWS

भरोग बनेड़ी (सिरमौर): विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विभा वाणी इंडिया राज्य शाखा हिमाचल प्रदेश ने ग्राम पंचायत भरोग बनेड़ी के गाँव बनेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पौधारोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

Holi 2026 -2

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना था। आयोजन में लोगों को पौधे लगाने, प्लास्टिक कचरा हटाने और जल स्रोतों की सफाई के लिए प्रेरित किया गया।

Indian Public School

विभा वाणी के जोनल समन्वयक और ड्राईव एनबीओ के निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि लोगों ने प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसका निष्पादन किया। इसके अलावा सरकारी संस्थानों के आसपास की झाड़ियाँ और घास हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Doon valley school

राज्य समन्वयक और प्रयास सोसाइटी के सचिव धीरज रमौल ने “एक पेड़ अपनी मां के नाम” अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 30 जून तक पौधारोपण जारी रहेगा। सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर हम जल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखें, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेष रूप से जल प्रदूषण से उल्टी, दस्त और टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने जल स्रोतों और टैंक की नियमित सफाई पर ज़ोर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए धुएं और प्लास्टिक का कम उपयोग करने की अपील की गई। प्लास्टिक मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित करता है, जिससे मानव और वन्यजीव दोनों प्रभावित होते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के निर्माण और निपटान से निकलने वाली गैसें जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर सुदर्शन कुमार, लक्ष्मी दत्त, गीता राम, मधुबाला, रूचि, निर्मला देवी, सीमा देवी सहित कई स्थानीय लोग शामिल हुए। स्कूल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश : अब डिपुओं में महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, 19.50 लाख परिवार होंगे प्रभावित

हिमाचल प्रदेश : अब डिपुओं में महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, 19.50 लाख परिवार होंगे प्रभावित

सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों के लिए जागरूकता शिविर जारी

सिरमौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों के लिए जागरूकता शिविर जारी