Asha Hospital
Holi 2026
in ,

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में ज्वॉइन करने को तैयार नहीं डॉक्टर : सुखराम चौधरी

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में ज्वॉइन करने को तैयार नहीं डॉक्टर : सुखराम चौधरी

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में ज्वॉइन करने को तैयार नहीं डॉक्टर : सुखराम चौधरी

अब सप्ताह में तीन के लिए डेपुटेशन पर करवाए रेडियोलॉजिस्ट के आदेश…

प्रदेश ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए कई बार रेडियोलॉजिस्ट और डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश करवाए जा चुके हैं लेकिन डॉक्टर यहां सिविल अस्पताल में ज्वॉइन करने के लिए तैयार नहीं हैं।

TROWS

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉक्टर अधिक वेतन की चाह में निजी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से बाहर चले जाते हैं। सरकार इस बात के लिए प्रयास कर रही है कि किस तरह डॉक्टर्स को प्रदेश में रोका जाए।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि इलाके में रेडियोलॉजिस्ट की बड़ी समस्या है। सप्ताह में तीन दिन के लिए डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट के आदेश करवा दिए गए हैं। सरकार जल्द ही स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति का प्रयास कर रही है। इसके इलावा एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के आदेश किए गए हैं।

Indian Public School

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरे हालात में थी। पिछले भाजपा सरकार में न केवल इस अस्पताल का दर्जा 100 बिस्तरों का किया गया। बल्कि 8 करोड़ रुपए बिल्डिंग के लिए स्वीकृत कर शानदार इमारत का निर्माण किया गया। आज यहां 18 डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे।

Doon valley school

वर्तमान जयराम सरकार के कार्यकाल में इस अस्पताल का दर्जा 150 बिस्तरों का कर दिया गया है। जल्द ही यहां सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा की पूर्व कांग्रेस सरकार ने अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर जनता को केवल गुमराह किया।

Written by Newsghat Desk

अब आधार कार्ड दिखाकर पाएं पर्सनल लोन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी…

अब आधार कार्ड दिखाकर पाएं पर्सनल लोन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी…

चीन के साथ कैसे हुआ 100 अरब डॉलर का व्यापार….

चीन के साथ कैसे हुआ 100 अरब डॉलर का व्यापार….