Asha Hospital
Holi 2026
in

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का करें अधिक प्रचार-प्रसार : सोनाक्षी सिंह तोमर

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का करें अधिक प्रचार-प्रसार : सोनाक्षी सिंह तोमर

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का करें अधिक प्रचार-प्रसार : सोनाक्षी सिंह तोमर

राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत एकत्रित कृषि प्रणाली पर कार्यशाला का किया आयोजन

TROWS

अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने कृषि विभाग को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने को कहा ताकि सिरमौर के अधिकतम किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ सकें।

Holi 2026 -2

अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां कृषि विभाग जिला सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत एकत्रित कृषि प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही थी। इस कार्यशाला में जिले के समस्त विकास खण्डों से लगभग 80 किसानों सहित 4 महिला स्वयं सहायता समूह मौजूद रहे।

Indian Public School

सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि किसानों को कृषि तथा उद्यान विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दि जा रही वित्तिय सहायता का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।

Doon valley school

मुख्यातिथि ने प्राकृतिक खेती को बढावा देने हेतु किसानों से आग्राह किया कि वो इस पद्धति को आने वाले समय में भी जारी रखें ताकि लोगों तक जहर मुक्त खाद्य उत्पाद पहुँच सकें और स्वास्थय के साथ साथ पर्यावरण को भी शुद्ध रख सकें।

मुख्यातिथि द्वारा इस कार्यशाला के दौरान कृषि में उत्कृष्ट कार्य कर रहे किसानों को भी सम्मानित किया गया। अन्य विभागों से आए हुए अधिकारियों को भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अन्य महिलाओं को प्रेरित करने को कहा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कार्यशाला के दौरान उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ राजेंदर ठाकुर ने एकत्रित कृषि प्रणाली के बारे किसानों को अवगत करवाया।

कार्यशाला में उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ नीरू शबनम ने किसानों को रेबीज के बारे जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ सतीश शर्मा, परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ साहब सिंह, जाईका परियोजना डॉ राम नाथ, विपणन सचिव एपीएमसी डॉ राज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित चुनौतियों, अवसर व योजनाओं बारे किसानों को अवगत करवाया।

Written by Newsghat Desk

नाहन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी जाएगी श्रद्धांजलि

नाहन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी जाएगी श्रद्धांजलि

ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में पोषण माह अभियान का यूं हुआ समापन

ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में पोषण माह अभियान का यूं हुआ समापन