Asha Hospital
Holi 2026
in ,

सुरेश कश्यप ने किया दावा : उपचुनाव भी जीतेंगे और BJP की दोबारा सरकार भी बनाएंगे

सुरेश कश्यप ने किया दावा : उपचुनाव भी जीतेंगे और BJP की दोबारा सरकार भी बनाएंगे
TROWS

-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-जन आर्शीवाद यात्रा को मिला अपार समर्थन
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। कश्यप ने दावा किया कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएंगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मिशन रिपीट होगा।

Holi 2026 -2

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 4 संसदीय क्षेत्रों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची, जहां हर वर्ग के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को अपना आशीर्वाद दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Indian Public School

कश्यप ने कहा कि उपचुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है और पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन स्थानों पर विधानसभा, जबकि एक स्थान पर संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव होने जा रहा है, जिसको लेकर पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किया है, जिसके दम पर पार्टी इन उपचुनाव में भी जीत दर्ज करने वाली है। सुरेश कश्यप ने यह भी दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में 2022 में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने वाली है।

Written by

PMGSY के तहत हिमाचल में बिछा सड़कों का जाल, बोले-BJPप्रदेश अध्यक्ष कश्यप

PMGSY के तहत हिमाचल में बिछा सड़कों का जाल, बोले-BJPप्रदेश अध्यक्ष कश्यप

सिरमौर में वैक्सीनेशन जोरों पर, मोबाइल वैन के माध्यम से भी संभाला जिम्मा

सिरमौर में वैक्सीनेशन जोरों पर, मोबाइल वैन के माध्यम से भी संभाला जिम्मा