Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल को जोडऩे वाले पंजाब के मार्गों का होगा सुधार : चरणजीत सिंह चन्नी

हिमाचल को जोडऩे वाले पंजाब के मार्गों का होगा सुधार : चरणजीत सिंह चन्नी

हिमाचल को जोडऩे वाले पंजाब के मार्गों का होगा सुधार : चरणजीत सिंह चन्नी

सिसवां को पर्यटन के दृष्टि से किया जाएगा विकसित

TROWS

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल को जोडऩे वाले पंजाब के मार्गों की हालत सुधारने का आश्वासन दिया है।

Holi 2026 -2

उन्होंने सिसवां डेम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा चुनड़ी गांव के साथ लगते पंजाब के क्षेत्र तक सडक़ निर्माण करने का भी आशवासन दिया है।

Indian Public School

यह मार्ग बनने से रोपड़ यहां के काफी नजदीक हो जाएगा। ढेरोंवाल से घनौली मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही निमार्ण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Doon valley school

वह अपने परिवार सहित वीरवार देर सांय बद्दी के संडोली में पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार की 25वीं सालगिराह के अवसर पर शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब व हिमाचल दोनों की राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा, आम आदमी पार्टी व अकाली दल मुदाविहीन हो चुके हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिस प्रकार से इन्होंने लोगों केा गुमराह करने व किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने का प्रयास किया है उससे यह साफ हो गया है कि पंजाब की जनता इतिहास दोहराएगी व पंजाब में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि वो स्वयं एक किसान हैं व किसानों व छोटे व्यापारियों के दुख को आसानी से समझते हैं। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों के साथ अन्याय किया है जिसका जबाब उन्हें जल्द ही मिलने वाला है।

एस.डी.एम. नालागढ़ ने सरकार की तरफ से किया मुख्यमंत्री का स्वागत

दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के घर पहुंचने पर एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने सरकार की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने खासे प्रबंध किए हुए थे व हर तरफ पुलिस का पहरा था।

इन्होंने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री वीरवार देर सांय 9 बज कर 23 मिनट पर संडोली पहुंचे। उनका पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, प्रदेश सचिव मदन चौधरी, ट्रक आपरेटर सोसायटी के प्रधान हरभजन चौधरी, हुकम चंद, कर्मचंद, पार्षद सुरजीत चौधरी, मोहन लाल, जस्सी चौधरी, नरेश कुमार, इंटक के बीबीएन अध्यक्ष संजीव कुंडलस, ब्लाक अध्यक्ष दया राम रेंजर, डीसीसी के सदस्य अच्छरपाल कौशल, प्रधान हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य राम रतन चौधरी, भटौली कलां के उपप्रधान मुख्तयार मोहम्मद बिल्लू, जय कुमार, धर्मपाल माडू, गुरचरण चन्नी, सोहन लाल, लेख राम नंबरदार, प्रदीप धीमान, बिंदर चौधरी, मेहर चंद समेत दर्जनों लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने 25वीं सालगिरह पर केट काट कर पूर्व विधायक व उनकी पत्नी निधि चौधरी को मुंह मीठा किया। मुख्यंमत्री ने रात्रि भोजन करने के बाद देर रात्रि करीब 11 बजे वापस चंडीगढ़ रवाना हो गए। इनके साथ उनकी पत्नी डॉ. कमल, पूत्र नब्बी, पुत्र वधु सिमरन व पुत्र रिधम जीत सिंह भी शामिल रहे।

Written by Newsghat Desk

पुलिस ने कार से बरामद किया 9.90 ग्राम चिट्टा, पढ़ें शातिर कैसे आए शिकंजे में

पुलिस ने कार से बरामद किया 9.90 ग्राम चिट्टा, पढ़ें शातिर कैसे आए शिकंजे में

ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के इस्तीफे नहीं हुए मंजूर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के इस्तीफे नहीं हुए मंजूर, पढ़ें क्या है पूरा मामला