Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार गंभीर घायल

TROWS

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना

Holi 2026 -2

रविवार सुबह हिमाचल-पंजाब सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा टोल प्लाजा के पास किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हुआ।

Indian Public School

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Doon valley school

जानकारी के मुताबिक, एक कार किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकाला।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एम्बुलेंस को तुरंत बुलाया गया। घायलों को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग हरियाणा से हैं। वे कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे थे।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किस वाहन से हुई और हादसा कैसे हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत दिखा गया।

 

Written by Newsghat Desk

हिमाचल के निजी स्कूलों के छात्रों को बस पास में राहत! किराया अब होगा सस्ता

हिमाचल के निजी स्कूलों के छात्रों को बस पास में राहत! किराया अब होगा सस्ता

हिमाचल में रोजगार का सुनहरा मौका: मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, 28 मई को इंटरव्यू

हिमाचल में रोजगार का सुनहरा मौका: मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, 28 मई को इंटरव्यू