Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल पुलिस ने यूपी से दबोचा ट्रक चालक, जानिये किस आरोप में था फरार

हिमाचल पुलिस ने यूपी से दबोचा ट्रक चालक, जानिये किस आरोप में था फरार

हिमाचल पुलिस ने यूपी से दबोचा ट्रक चालक, जानिये किस आरोप में था फरार

सेब से लदे ट्रक को लेकर हो गया था फरार
TROWS

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने सेब की पेटियां लेकर फरार ट्रक चालक को उत्तर प्रदेश से धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है, जिसे पुलिस शिमला ले आई है।

Holi 2026 -2

दरअसल आरोपी ट्रक चालक नजीम पुत्र आबवास निवासी नई बस्ती मुस्तफाबाद जिला शामली यूपी शिमला की ढली फल मंडी से ट्रक में 395 सेब की पेटियां लेकर इलाहाबाद के लिए निकला था।

Indian Public School

भट्टाकुफर फल मंडी से बाहरी राज्य की मंडी में भेजा गया ट्रक रास्ते से ही सेब सहित गायब हो गया था। इस संदर्भ में सुरजीत सिंह नाम के आढ़ती ने ढली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था।

Doon valley school

शिकायत में बताया गया था कि 15 सितंबर को भट्टाकुफर फल मंडी से ट्रक में सेब लोड किए गए थे, लेकिन उक्त ट्रक अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा।

शक जाहिर किया गया कि सेब की पेटियों को कहीं दूसरी जगह बेच दिया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

टीम को सूचना मिली कि आरोपी ट्रक चालक यूपी में है, जिसके बाद शिमला पुलिस ने यूपी से आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की। मामले की पुष्टि शिमला पुलिस ने की है।

Written by newsghat

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

रोटरी पांवटा साहिब सखी द्वारा मनाया गया करवा चौथ का त्यौहार

रोटरी पांवटा साहिब सखी द्वारा मनाया गया करवा चौथ का त्यौहार