Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

हिमाचल प्रदेश की इन पंचायतों में मलमूत्र वाले खतरनाक पानी की सप्लाई

उमंग फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

TROWS

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने सीएम जयराम ठाकुर को भेजे एक पत्र में कहा है कि शिमला शहर के सीवरेज समेत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से निकलने वाला खतरनाक पानी बिना शुद्ध किए शिमला ग्रामीण 20 अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को सप्लाई किया जा रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों में भीषण दुर्गंध और गंदगी का माहौल है।

Holi 2026 -2

उनका कहना है कि शिमला नगर निगम कि इस आपराधिक लापरवाही से हजारों लोगों, पालतू मवेशियों और जंगली जानवरों को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा खेतों में सब्जियों की फसल भी इससे खराब हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तुरंत कदम उठाने और दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Indian Public School

विनोद योगाचार्य ने बताया कि शिमला ग्रामीण के बरमू स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को बिना शुद्ध किए दाड़गी- सैंज उठाऊ पेयजल योजना को जाने वाली खड्ड (आईजीएमसी नाला) में छोड़ा जा रहा है। यह मलमूत्र एवं आईजीएमसी की खतरनाक गंदगी वाला पानी गांव निहारी, बड़फर, गौसदन चैड़ी, और क्यार कोटी होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जाता है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि मडोड़ घाट, जाबरी, ज्यूणी, शकराह, रेयोग, घनाहट्टी, चलाहल, धुधाल्टी, कोटला, धमून, थाची, बाईचीड़ी, पोखरू, टूटू , चनावग, नेहरा, शोघी, हलोग, ढेंडा, पीपलीधार आदि पंचायतों में यह खतरनाक पानी सप्लाई हो रहा है।

विनोद योगाचार्य ने कहा कि बरमू का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अक्सर खराब रहता है जिससे हजारों लोगों के जीवन को खतरा पैदा होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में तुरंत सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

पूर्व सैनिक संगठन ने पांवटा साहिब में किया कार्यकारिणी का विस्तार..

पूर्व सैनिक संगठन ने पांवटा साहिब में किया कार्यकारिणी का विस्तार..

स्वास्थ्य के प्रति रहते हैं जागरूक तो काम आएंगे ये 5 सबसे पॉपुलर हेल्थ एप, इन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड…

स्वास्थ्य के प्रति रहते हैं जागरूक तो काम आएंगे ये 5 सबसे पॉपुलर हेल्थ एप, इन्हें मिल चुका है गूगल प्ले का अवार्ड…