Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कार नदी में डूबी, तीन युवाओं की मौत..

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कार नदी में डूबी, तीन युवाओं की मौत..

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : कार नदी में डूबी, तीन युवाओं की मौत..

Holi 2026 -2
TROWS

बीती रात पेश आया हादसा, सुबह सर्च अभियान के दौरान बरामद हुए शव..

 

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद भरमौर के उलांसा गांव में शोक की लहर हैं।

Doon valley school

उधर, पुलिस ने बिते दिन देरशाम से रेस्क्यू अभियान चलाकर रावी नदी से तीनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में ले आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिते दिन देरशाम करीब 6 बजे खडामुख-होली मार्ग पर घिरडू मोड़ के समीप एक कार हादसे की शिकार होकर रावी नदी में समा गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू आप्रेशन चलाया हुआ था। लेकिन, उनका कोई सुराग न लग पाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

रविवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। खडामुख पुल के पास नदी किनारे लापता हुए लोगों के शव बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

मृतकों की पहचान चालक विक्रम सिंह (32) पुत्र गोपाल निवासी गांव और डाकघर उलांसा तहसील भरमौर, प्यार चन्द (30) पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव सुलाखर डाकघर उलांसा तहसील भरमौर और कमल शर्मा (28) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव और डाकघर उलांसा के रूप में हुई हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी में गिरी कार में सवार तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की जांच कर रही हैं।

Written by Newsghat Desk

पावंटा साहिब में सरिया चोरी करते धरे दो युवक, थम नहीं रही चोरी की वारदातें

पावंटा साहिब में सरिया चोरी करते धरे दो युवक, थम नहीं रही चोरी की वारदातें

ऊर्जा राज्य हिमाचल जनता को फ्री बिजली देने में सक्षम : सुखराम चौधरी

ऊर्जा राज्य हिमाचल जनता को फ्री बिजली देने में सक्षम : सुखराम चौधरी