Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में एक ओर बस हादसा..HRTC बस में सवार थे 35 यात्री

हिमाचल में एक ओर बस हादसा..HRTC बस में सवार थे 35 यात्री

हिमाचल में एक ओर बस हादसा..HRTC बस में सवार थे 35 यात्री

TROWS

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी।

Indian Public School

हादसे के समय बस में 35 यात्री सवार थे। इनमें से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया। हालांकि, घायलों में एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।वहीं, अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को एहतियातन टांडा भेज दिया गया है।

Doon valley school

नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Written by newsghat

हादसा : पहाड़ी से टकराई कार, वार्ड सदस्य के पति की मौके पर ही मौत

हादसा : पहाड़ी से टकराई कार, वार्ड सदस्य के पति की मौके पर ही मौत

शनिवार को पांवटा पहुंचेगी गोविंदाचार्य की यमुना दर्शन यात्रा..

शनिवार को पांवटा पहुंचेगी गोविंदाचार्य की यमुना दर्शन यात्रा..