in

हिमाचल में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों सहित 7 की बिगड़ी तबीयत, जानिये कैसे?

हिमाचल में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों सहित 7 की बिगड़ी तबीयत, जानिये कैसे?

हिमाचल में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों सहित 7 की बिगड़ी तबीयत, जानिये कैसे?

-सिरमौर जिला के टटियाण ग्राम पंचायत में सामने आया मामला

BMB01

-दोपहर का भोजन करने के बाद बिगड़ा स्वास्थ्य

-पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

Bhushan Jewellers 04

हिमाचल प्रदेश में एक ही परिवार के 7 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। लिहाजा 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से पूरे परिवार के 2 नवजात बच्चों सहित 7 लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। अस्पताल में उपचार के बाद आज सभी की छुट्टी कर दी गई। बताया जा रहा है कि सभी 7 लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी।

मामला सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र का है। यहां की ग्राम पंचायत टटियाना में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की अचानक मंगलवार दोपहर बाद तबीयत खराब हो गई। सातों लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। पूरे परिवार की हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों को 108 एंबुलेंस व निजी गाड़ी की सहायता से देर शाम पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद बुधवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक इन 7 लोगों में अढ़ाई वर्षीय व डेढ़ वर्षीय दो मासूम बच्चे भी शामिल था। इसके अलावा 48 वर्षीय सुरभि देव, 38 वर्षीय टीकाराम, 28 वर्षीय नीलम, 25 वर्षीय बबीता व 26 वर्षीय निशा भी शामिल रहे। पूरे परिवार ने कल मंगलवार को भोजन ग्रहण किया था।

इसी के बाद सभी सातों लोगों को देर शाम उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। परिवार की हालत खराब हुई, तो ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सहित निजी गाड़ी की मदद से सभी को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डा. मीनाक्षी चौहान द्वारा सभी सातों लोगों का उपचार किया गया और आज बुधवार को हालत ठीक होने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दूसरी तरफ पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के प्रभारी डा. अमिताभ जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 7 लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत ठीक थी। लिहाजा आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Written by

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

हिमाचल : नहाने के लिए खड्ड में उतरे 17 वर्षीय किशोर की मौत, 12वीं कक्षा का था छात्र

हिमाचल : नहाने के लिए खड्ड में उतरे 17 वर्षीय किशोर की मौत, 12वीं कक्षा का था छात्र