Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, गर्भवती है महिला! जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, गर्भवती है महिला! जांच में जुटी पुलिस
TROWS

हिमाचल में दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, गर्भवती है महिला! जांच में जुटी पुलिस

Holi 2026 -2

-प्राथमिक उपचार के बाद युवा दंपत्ति मेडिकल कॉलेज रेफर

Indian Public School

-5 महीने पहले ही हुई थी शादी, गर्भवती महिला की हालत बनी है नाजुक

Doon valley school

हिमाचल प्रदेश में एक दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर किया गया है। युवा दंपत्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसके कारणों की तलाश कर रही है।

मामला सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। मंगलवार दोपहर के समय क्षेत्र के खाला क्यार में पति-पत्नी ने एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को मामले की सूचना ददाहू अस्पताल से शाम करीब 4 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दंपत्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की श्री रेणुका जी पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपत्ति की शादी करीब 5 महीने पहले ही हुई थी। महिला भी गर्भवती बताई जा रही है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ददाहू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दंपत्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दंपत्ति ने एक साथ जहरीला पदार्थ क्यों निगल लिया। महिला का पति धारटीधार के थाना कसोगा का रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस मामले में मायके व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करने में जुटी है।

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौश्र ओमपाति जमवाल ने करते हुए बताया कि जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की अधिक जानकारी दी जा सकेगी।

Written by

नाहन कॉलेज में हुई वैक्सीनेशन, पांवटा में 15 को इन 7 स्थानों पर लगेंगे कोविड टीके

नाहन कॉलेज में हुई वैक्सीनेशन, पांवटा में 15 को इन 7 स्थानों पर लगेंगे कोविड टीके

MLC Full Form | MLC kya hai | MLC का कार्य व वेतन पूरी जानकारी

MLC Full Form | MLC kya hai | MLC का कार्य व वेतन पूरी जानकारी