Fair deal
Dr Naveen
in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 6 बच्चों सहित 10 लोग आग में झुलसे, तीन गंभीर

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 6 बच्चों सहित 10 लोग आग में झुलसे, तीन गंभीर
Shubham Electronics
Diwali 01

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : 6 बच्चों सहित 10 लोग आग में झुलसे, तीन गंभीर

गैस सिलेंडर के रिसाव की आशंका, सभी पीड़ित प्रवासी मजदूर..

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। शहर के रामनगर वार्ड में गैस सिलेंडर से लगी आग में एक परिवार के 10 लोग बुरी तरह झुलस गए है।

ये सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों में दो दंपति और छह बच्चे शामिल है। ये हादसे सुबह 9 बजे के करीब हुआ है। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Shri Ram

झुलसे हुए लोगों में से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार लगातार जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मंडी के रामनगर वार्ड में गोदाम के पास एक मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते हैं। यह सभी मंडी शहर के विभिन्न स्थानों पर रेहड़ियां लगाकर अपना रोजगार कमाते हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह भी ये अपनी रेहड़ियों पर जाने के लिए तैयारियां कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसमें अचानक आग भड़क गई और हादसा हो गया।

आग की चपेट में दो परिवारों के 10 लोग आए है। जिसमें 6 बच्चे, 2 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी बच्चे 10 वर्ष से कम आयु के हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

JPERC 2025
Diwali 02

इस हादसे में येागेश कुमार डाकघर रामनगर मंगवाई कैहनवाल उम्र तीस वर्ष, गीता कुमार येागेश के चाचा, राकेश कुमार, शिवम, देववती, शिवानी, राकेश व दुष्‍यंत इस अग्निकांड में झुलस गए हैं।

Diwali 03
Diwali 03

धमाके की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग वहां की ओर भागे। आस पास के लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्चों को उठाया। जिस समय आग लगी राकेश कुमार कमरे के अंदर था। सभी को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। यहां पर तुंरत चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में अब नाबालिग ने लगाया फंदा, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सिरमौर में अब नाबालिग ने लगाया फंदा, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में आधार केंद्र दो महीने से बंद, लोग हो रहे परेशान…

पांवटा साहिब में आधार केंद्र दो महीने से बंद, लोग हो रहे परेशान…