Asha Hospital
in

हिमाचल में दुखद घटना: पानी निकालते कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत! घर में मचा कोहराम

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दुखद हादसा हुआ है जहां कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों की मौत से एक तरफ जहां घर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है।

Shri Ram

हिमाचल में दुखद घटना: पानी निकालते कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत! घर में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान संजीव कुमार (45) पुत्र नानक चंद और उसकी पत्नी नीलम कुमारी (40) के रूप में हुई है। संजीव कुमार वार्ड पंच था जबकि उसकी पत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थी।

मामला मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की रखोह पंचायत के कलोट गांव का है। यहाँ संजीव कुमार अपनी पत्नी नीलम कुमारी और माता लीला देवी (75) सहित घर के साथ लगते कुएं से पानी लेने गया था।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि जब व्यक्ति कुएं से पानी निकाल रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह उसी में ही डूब गया। वहीं पति को डूबता देख पत्नी ने भी पति को बचाने का प्रयास किया मगर वह भी कुएं में डूब गई जिस कारण दोनों की मौत हो गई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025

वही लीला देवी ने जब बेटा-बहू को पानी में डूबता हुआ देखा तो शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्रित किया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह बाहर निकाला गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उधर, डीएसपी संजीव गौतम ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कुएं में डूबने से दंपति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Delhi Leh Bus Service: लेह-दिल्ली बस ने कमाए सवा करोड़ रुपये! बना सबसे अधिक कमाई वाला रूट

Delhi Leh Bus Service: लेह-दिल्ली बस ने कमाए सवा करोड़ रुपये! बना सबसे अधिक कमाई वाला रूट

Sirmour News: मंत्री हर्षवर्धन को जनता से नही कोई सरोकार! दुर्घटना प्रभावितों को भी किया दरकिनार: बलदेव तोमर

Sirmour News: मंत्री हर्षवर्धन को जनता से नही कोई सरोकार! दुर्घटना प्रभावितों को भी किया दरकिनार: बलदेव तोमर