Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया व्यक्ति, उठाया यह खौफनाक कदम

हिमाचल में दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया व्यक्ति, उठाया यह खौफनाक कदम
शिलाई की बांदली पंचायत के वार्ड सदस्य की खाई में गिरने से मौत, पीजीआई में तोड़ा दम

हिमाचल में दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया व्यक्ति, उठाया यह खौफनाक कदम

फंदा लगाकर 54 वर्षीय व्यक्ति ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

TROWS

हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति अपनी दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया। अलबत्ता उक्त व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

Holi 2026 -2

मामला बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं का है। यहां साथ लगती दाबला पंचायत के गांव गतोल में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि यह घटना रविवार रात की है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

Indian Public School

घुमारवीं पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 54 वर्षीय बसंत सिंह पुत्र बद्रीराम निवासी गतोल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति अपने दोस्त रिखी राम के अंतिम संस्कार में गया था, जिसके बाद बसंत सिंह रविवार को वापस घर आया। अपने दोस्त की मौत से वह बहुत दुखी था।

Doon valley school

इसी बीच रविवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला।

भतीजे सुशील कुमार को फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने के बाद जब बाहर आकर देखा तो बसंत राम ने दुपट्टे के साथ सीढ़ियों की रेलिंग के सहारे फंदा लगा लिया था। पड़ोसियों की मदद से बसंत कुमार को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Written by

हिमाचल के इस गांव में 3 मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

हिमाचल के इस गांव में 3 मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

हाउस टैक्स पर बवाल, गैर सरकारी संगठनों ने नगर परिषद से मांगा जवाब

हाउस टैक्स पर बवाल, गैर सरकारी संगठनों ने नगर परिषद से मांगा जवाब