Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल..

हिमाचल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल..

हिमाचल में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल..

-पिकअप में सवार होकर शोकसभा के लिए जा रही थी महिलाएं..

TROWS

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यह हादसा उस वक्त सामने आया जब पिकअप में सवार कुछ महिलाएं किसी अन्य की शोक सभा में शोक प्रकट करने जा रही थी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई अन्य हादसे में घायल बताई जा रही है।

Holi 2026 -2

हादसा जिला चंबा में पेश आया है। यहां भराड़ी के पास सरोग नाला में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर करीब 2 दर्जन महिलाएं निकटवर्ती सरैया गांव में एक शोक सभा के लिए जा रही थी। इसी बीच सरोग नाला में पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

Indian Public School

हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक महिलाएं घायल बताई जा रही हैं।

Doon valley school

108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत बकलोह चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

धूप खिलते ही बीआरओ ने बहाल किया मनाली-केलंग मार्ग..

धूप खिलते ही बीआरओ ने बहाल किया मनाली-केलंग मार्ग..

जानिए यूट्यूब से कैसे कर सकते हैं कमाई ? कैसे बनाते हैं चैनल..

जानिए यूट्यूब से कैसे कर सकते हैं कमाई ? कैसे बनाते हैं चैनल..