Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में महिला का शव मिलने से सनसनी, नाले में कंबल से लिपटी मिली लाश

पशुचारा लेने की गई महिलाओं ने देखा शव, कंबल खोलकर देखा तो उड़े होश

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला कुनिहार क्षेत्र का है। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष तक कि बताई जा रही है।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार कुनिहार कुफटू मार्ग के बझोल के समीप नाले में कुछ ग्रामीण महिलाएं पशुचारा ले रही थी। अचानक नाले में उनकी नजर कंबल में पड़ गई, जिसमें कुछ बंधा हुआ लग रहा था। कंबल को थोड़ा खोलकर ग्रामीण महिलाओं के होश ही उड़ गए, क्योंकि उसमें एक महिला का शव था।

Indian Public School

उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दे दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस थाना कुनिहार को दे दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत मौके पर पंहुचकर शव को गहरे नाले से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोककर शव की पहचान करवाई गई, लेकिन मृतक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई।

Doon valley school

इसी मामले में थाना प्रभारी अंकुश डोगरा से जब बात हुई, तो उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुनिहार कूफटू के बझोल के समीप नाले में किसी महिला का शव है। मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला है।

उन्होंने कहा कि आने जाने सभी वाहन चालकों व राहगीरों के अतिरिक्त स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान करवाई जा रही है, लेकिन अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कार्रवाई जारी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by

महिलाओं ने लावारिस कंबल में ऐसा क्या देखा कि उनके उड़ गए होश…

महिलाओं ने लावारिस कंबल में ऐसा क्या देखा कि उनके उड़ गए होश…

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की प्रोफेसर की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की प्रोफेसर की हत्या