Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में मिला बुजुर्ग का नरकंकाल, बेटे ने कपड़ों से की पहचान…

हिमाचल में मिला बुजुर्ग का नरकंकाल, बेटे ने कपड़ों से की पहचान…

हिमाचल में मिला बुजुर्ग का नरकंकाल, बेटे ने कपड़ों से की पहचान…

इलाके में सनसनी, फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज…

TROWS

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना लंबागांव के तहत पंचायत तंबर में नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घर में बुजुर्ग का कंकाल मिलने की सूचना है।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत पंचायत टम्बर के गांव मझोटी में 62 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल उसी के घर के कमरे में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार मझोटी गांव का विजय कुमार हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुआ था और अपने पैतृक मकान में अकेला रहता था जबकि उसकी पत्नी व बच्चे पालमपुर में रहते हैं।

Doon valley school

विजय कुमार का उसकी पत्नी के साथ कोर्ट में केस चल रहा था और पिछले 2 साल से पेशी में नहीं आ रहा था। मृतक का मकान गांव से अलग है व कोरोना काल के चलते किसी का उसकी तरफ ध्यान नहीं गया।

मृतक का लम्बे समय से कोई पता न होने के चलते मंगलवार को उसका बेटा उसकी जानकारी लेने के लिए घर पहुंचा तो कमरे में कंकाल देखकर दंग रह गया। उसने इसकी सूचना पंचायत व पुलिस को दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मृतक के बेटे ने कपड़ों से अपने पिता की पहचान की। मौके पर लम्बागांव पुलिस व डीएसपी बैजनाथ पहुंचे व साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फोरैंसिक जांच के लिए भेज दिया है। डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि मौत कब व किन कारणों से हुई है, इसका पता फोरैंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Written by Newsghat Desk

Bank Holidays in March 20220: मार्च में कौन से 13 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टियां, जान लें नही तो होगी परेशानी..

Bank Holidays in March 20220: मार्च में कौन से 13 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टियां, जान लें नही तो होगी परेशानी..

Cryptocurrency Loan : अब Cryptocurrency पर मिलेगा 24% की सालाना दर से ब्‍याज और लोन

Cryptocurrency Loan : अब Cryptocurrency पर मिलेगा 24% की सालाना दर से ब्‍याज और लोन