Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज: पांच जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

TROWS

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के बीच अब मौसम करवट ले रहा है। रविवार को जहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं अब तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Holi 2026 -2

मौसम विभाग ने सोमवार, 19 मई के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Indian Public School

रविवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। धौलाकुआं और कसौली में भी तापमान कुछ कम हुआ। वहीं केलांग जैसे पर्वतीय इलाकों में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

Doon valley school

रिकांगपिओ में तेज हवाएं 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। बिलासपुर और कोटखाई में भी तेज तूफान दर्ज किया गया। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसका असर अगले तीन दिन तक रह सकता है।

ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा, जो सबसे ज्यादा था। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और ऊना का 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी गर्मी का अहसास बना रहा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों और बागवानों को भी फसलों और बगीचों की सुरक्षा के उपाय करने की चेतावनी दी गई है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश : यहाँ लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश : यहाँ लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश : नवोदय भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा! शिमला में 40 नकलची पकड़े गए

हिमाचल प्रदेश : नवोदय भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा! शिमला में 40 नकलची पकड़े गए