Asha Hospital
Holi 2026
in

New Tax Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स नियम! जानिए आपकी जेब और निवेश पर कितना होगा असर

New Tax Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स नियम! जानिए आपकी जेब और निवेश पर कितना होगा असर

New Tax Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स नियम! जानिए आपकी जेब और निवेश पर कितना होगा असर

New Tax Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स नियम! जानिए आपकी जेब और निवेश पर कितना होगा असर

TROWS

New Tax Rule: भारत की टैक्स व्यवस्था जल्द ही एक नए बदलाव से गुजरने वाली है। जी हां, केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर कानून लागू करने की तैयारी कर चुकी है। यह कानून 60 साल पुराने कानून की जगह लागू होंगे। इनके लागू होते ही टैक्स जटिल टैक्स नियम सरल हो जाएंगे, विवाद कम होंगे और टैक्स कानून को मिलेगा डिजिटल रूप।

Holi 2026 -2

New Tax Rule: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टैक्स नियम! जानिए आपकी जेब और निवेश पर कितना होगा असर

बता दें 1 अप्रैल 2026 से देश में अब इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो जाएगा, जो नई टैक्स प्रणाली को बेहतर करेगा। हालांकि इस नई टैक्स प्रणाली के लागू होते ही कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव भी आ जाएंगे। सरकार और विशेषज्ञों की माने तो इन बदलावों के चलते टैक्स भरना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

Indian Public School

आम टैक्सपेयर को प्रक्रियाएं समझने में परेशानी कम होगी। टैक्स रिटर्न फॉर्म, रिर्पोटिंग सिस्टम और कई प्रकार की प्रक्रिया में भी सुधार हो जाएगा। लेकिन कुछ नए नियम भी लागू किए जाएंगे जिनका सीधा असर सैलरी, निवेश, टैक्स फाइलिंग और वित्तीय प्लानिंग पर पड़ेगा। इसके बारे में सभी नागरिकों का जानना बेहद जरूरी है।

Doon valley school

1 अप्रैल से लागू होने वाले 4 बड़े बदलाव
60 साल पुराने कानून की जगह नया आयकर अधिनियम: भारत की टैक्स व्यवस्था अब तक 1961 इनकम टैक्स एक्ट के अंतर्गत चलती रही। अब इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा, जो पहले से ज्यादा आधुनिक सरल कानून है। पुराने जटिल प्रावधानों को हटाया गया है और नए नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। यह काम पूरे 60 साल बाद हो रहा है जिसके लिए सरकार और वित्त विभाग को भारी भरकम तैयारी करनी पड़ी है।

ITR फॉर्म और फाईलिंग प्रक्रिया आसान: नए नियमों के अंतर्गत अब ITR भरने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। यूजर फ्रेंडली ITR फॉर्म जारी किए जाएंगे। फार्म ऐसे डिजाइन किए जाएंगे की सामान्य टैक्सपेयर आसानी से अपनी जानकारी भर सके और उसे बार-बार CA की मदद ना लेनी पड़े। टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख में भी बदलाव करने का प्लान किया जा रहा है। जिन लोगों को ऑडिट की जरूरत होती है उन्हें ITR दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। इस दौरान छोटे कारोबारी और फ्रीलांसर को काफी राहत भी देने की योजना बनाई जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

PAN और वित्तीय लेनदेन पर होगी सरकार की नजर: नए आयकर नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं, जिसमें अब सरकार और वित्तीय विभाग की पैनी नजर वित्तीय लेनदेन पर होगी। वित्तीय गतिविधियों में परमानेंट अकाउंट नंबर को अनिवार्य किया जाएगा जिससे टैक्स विभाग सभी लोगों की वित्तीय गतिविधि पर नजर बनाए रख सके। बड़ी खरीदारी, महंगे निवेश या ट्रांजैक्शन के दौरान पैन कार्ड की जानकारी भरना अनिवार्य होगा।

मिडिल क्लास को मिलेगी टैक्स राहत: नए टैक्स नियमों के अंतर्गत मिडिल क्लास को कुछ राहत मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। नई टैक्स व्यवस्था के अंतर्गत क्षेत्र 87A के अंतर्गत मिलने वाले रिबेट को बढाये जाने की संभावना दिखाई दे रही है। 12 लाख पर टैक्स देनदारी शून्य हो जाएगी और अन्य स्टैंडर्ड डिडक्शन और टैक्स फ्री भत्तों की सीमा को भी बढ़ाया जाएगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 1 अप्रैल 2026 से भारत के वित्त विभाग द्वारा एक नया इनकम टैक्स अधिनियम लागू किया जाएगा। यह टैक्स प्रणाली को सरल बनाएगा। साथ ही टैक्स भुगतान करने वालों के लिए अनुपालन भी आसान कर देगा। हालांकि शुरुआत में इन नियमों को समझने में थोड़ी दिक्कत जरूर हो सकती है। लेकिन लंबे समय में यह बदलाव टैक्स प्रणाली को बेहतर पारदर्शी और आधुनिक बनाएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Snowfall In Himachal: शिमला से लाहौल तक बर्फबारी! सड़कें बंद, अटल टनल में पूरी रात फंसे हजारों टूरिस्ट

Snowfall In Himachal: शिमला से लाहौल तक बर्फबारी! सड़कें बंद, अटल टनल में पूरी रात फंसे हजारों टूरिस्ट