Asha Hospital
Holi 2026
in

14 फरवरी से पहले प्रत्येक बूथ पर बनाएं 3 पन्ना प्रमुख : सुखराम चौधरी

14 फरवरी से पहले प्रत्येक बूथ पर बनाएं 3 पन्ना प्रमुख : सुखराम चौधरी

14 फरवरी से पहले प्रत्येक बूथ पर बनाएं 3 पन्ना प्रमुख : सुखराम चौधरी

भाजपा मंडल की बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

TROWS

 

Holi 2026 -2

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल की मासिक बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह मे मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Indian Public School

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर लाभार्थियों की सूची बनाएं वहीं आगामी 14 तारीख से पहले प्रत्येक बूथ पर 3 पन्ना प्रमुख प्रत्येक पन्ने पर बनाएं।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा से पहले प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले 4 वर्षों में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र में 64 ट्यूबवेल का शिलान्यास किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के 780 जरूरतमंद लोगों को वित्तीय राहत उपलब्ध करवाई जा चुकी है जबकि पिछले कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान मात्र 37 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय लाभ मिला था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार जन हितैषी है जिसने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आयु सीमा को 80 साल से घटाकर 70 वर्ष किया, जिसके तहत बुजुर्गों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना चलाई गई है, जिससे मरीजों का 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल बर्बाद हो गए इसके बावजूद भी सरकार ने विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न नहीं होने दी।

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी 14 तारीख को शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी जी कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेंगे इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर सभी पन्नों पर तीन-तीन पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य 14 तारीख से पहले निपटा लें

इस बैठक में मंडल महामंत्री देवराज चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्षा कृष्णा धीमान, अनिल सैनी, राकेश मेहरालू, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, नसीम नाज, आरिफ अली, अविनाश झाबा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में अवैध शराब का करोबार करने वाली महिला गिरफ्तार….

पांवटा साहिब में अवैध शराब का करोबार करने वाली महिला गिरफ्तार….

पच्छाद के बाग पशोग में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पच्छाद के बाग पशोग में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस