Asha Hospital
Holi 2026
in

UPI New Rules : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI नियम! अब 10 लाख तक मान्य होगा डिजिटल भुगतान

UPI New Rules : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI नियम! अब 10 लाख तक मान्य होगा डिजिटल भुगतान

UPI New Rules : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI नियम! अब 10 लाख तक मान्य होगा डिजिटल भुगतान

UPI New Rules : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI नियम! अब 10 लाख तक मान्य होगा डिजिटल भुगतान

TROWS

UPI New Rules : डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में भारत ने तेजी से कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं जिसको देखते हुए UPI के अंतर्गत आये दिन नए नियम लागू किए जाते हैं। हालांकि कुछ समय पहले ही सरकार ने UPI नियमों में बदलाव किया था जिसमें कई नई ट्रांजैक्शन लिमिट भी सेट की गई थी।

Holi 2026 -2

UPI New Rules : 15 सितंबर से बदल जाएंगे UPI नियम! अब 10 लाख तक मान्य होगा डिजिटल भुगतान

अब ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से UPI नियमों में बदलाव करने का निर्धारण कर लिया है। यह नए नियम अब 15 सितंबर 2025 से लागू माने जाएंगे। इन नए UPI नियमों में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने कई तरह के भुगतानों की लिमिट बढ़ा कर 10 लाख कर दी है।

Indian Public School

मतलब अब इंश्योरेंस निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल, यात्रा बुकिंग जैसे बड़े भुगतान भी UPI से आराम से किए जाएंगे। हालांकि पहले UPI का इस्तेमाल छोटे और मध्यम वर्गीय ट्रांजैक्शन के लिए ही किया जाता था परंतु अब नए नियम लागू कर दिए गए हैं।

Doon valley school

जिसकी वजह से लाखों रुपये के गहने खरीदने से लेकर टैक्स भुगतान में भी अब UPI का इस्तेमाल किया जाएगा। यह नए नियम केवल आम उपभोक्ताओं को ही नही बल्कि बड़े व्यापारी और कंपनियों को भी तेज और सुरक्षित भुगतान का फायदा उपलब्ध करवाएंगे।

15 सितंबर 2025 से कौन से नए नियम लागू किए जाएंगे

JPERC 2025
Holi 2026 -3

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) ने UPI के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियां में ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाई है जो इस प्रकार से है

● म्युचुअल फंड और ब्रोकिंग आदि में पहले लिमिट 5 लाख थी जिसे अब 10 लाख कर दिया गया है।
● बीमा भुगतान के लिए पहले लिमिट 5 लाख थी इसे भी बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।
● सरकारी मार्केट प्लेस, टैक्स इत्यादि के भुगतान की सीमा जो पहले 1 लाख थी इसे बढ़ाकर 5 लाख किया गया और अब इसे 10 लाख कर दिया गया है।
● इसके अलावा ट्रैवलिंग पर खर्च करने के लिए UPI की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख किया गया है।
● वहीं क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान भी 5 लाख से 6 लाख कर दिया गया है।
● इसके अलावा लोन, EMI या B2B कलेक्शन की सीमा अभी 5 लाख से 10 लाख कर दी गई है।
● अब UPI से गहने खरीदना भी आसान हो गया है, जहां पहले 2 लाख तक की खरीदारी की जा सकती थी जिसे बढ़ाकर 6 लाख किया गया है।
● हालांकि अन्य खर्च जैसे कि फॉरेक्स, रिटेल, टर्म डिपॉजिट, डिजिटल खाता फंडिंग या p2p ट्रांजैक्शन की लिमिट वैसे ही बनी रहेगी इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

NPCI UPI के इन नए नियमों से क्या प्रभाव पड़ेगा?

● NPCI के यह नए UPI नियम मुख्य रूप से इंश्योरेंस प्रीमियम, लोन, EMI, यात्रा बुकिंग, टैक्स के भुगतान के लिए शुरू किए हैं।
● अर्थात इन सभी भुगतानों के दौरान ग्राहकों का समय बचेगा, त्रुटियों की संभावना कम होगी।
● वही इन भुगतानों की वजह से बड़े व्यापारियों को भी अब काफी सुविधा मिलेगी खासकर बीमा एजेंट, निवेश प्लेटफार्म, यात्रा एजेंसी और ज्वेलर्स अब यूपीआई के माध्यम से उच्च राशि प्राप्त कर सकेंगे जिससे कैश फ्लो में सुधार होगा।
● UPI के माध्यम से उच्च भुगतान शुरू हो जाने पर डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा।
● इसके अलावा इस पूरी प्रक्रिया में P2P ट्रांजैक्शन की सीमा को वैसा ही रखा गया है जो कि गलत इस्तेमाल से बचाव में मदद उपलब्ध कराती है।
● साथ ही अब नए नियमों के अंतर्गत UPI प्रणाली को और ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन से गुजरना अनिवार्य होगा ताकि ग्राहक को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 15 सितंबर 2025 से लागू किए जाने वाले नए UPI नियम डिजिटल ट्रांजेक्शन के परिवेश में एक बड़ा कदम साबित होने वाले हैं। इस पूरी प्रक्रिया में इंश्योरेंस, निवेश, यात्रा, क्रेडिट कार्ड बिल इत्यादि का भुगतान अब 10 लाख रुपए तक किया जाएगा जो की UPI को और ज्यादा उपयोगी बना देगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी यह योजना! 14 परिवारों को मिला सहारा

HP News: गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी यह योजना! 14 परिवारों को मिला सहारा

Paonta Sahib: पांवटा में पुलिस ने दो शराब माफिया किए काबू! एक दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध कारोबार

Paonta Sahib: पांवटा में पुलिस ने दो शराब माफिया किए काबू! एक दुकान की आड़ में कर रहा था अवैध कारोबार