Asha Hospital
Holi 2026
in

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा
TROWS

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

Holi 2026 -2

भुंतर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लिया निर्णय

Indian Public School

जिला कुल्लू के उपमण्डल बंजार में अब राजनीति गरमाने लगी है। बंजार से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने भी अब साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिससे अब जिला कुल्लू भाजपा में अलग तरीके से सुगबुगाहट होने लगी है।

Doon valley school

कुल्लू के भुंतर स्थित अपने आवास पर पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने बंजार भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी अधिक रही की बैठने के लिए लगाया गया पंडाल भी छोटा पड़ गया।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा से आग्रह किया कि वह अगला विधानसभा चुनाव जरूर लड़ें। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर अब पूर्व मंत्री ने भी ऐलान कर दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि उनके साथ जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथ स्तर पर काम करना होगा। ताकि साल 2022 में जीत को पक्का किया जा सके।

गौर रहे कि बंजार भाजपा में विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व में जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह व पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा बीजेपी के टिकट पर अपनी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में अब भविष्य में ही यह तय होगा कि भाजपा संगठन किस नेता को अपना प्रत्याशी घोषित करता है।

Written by

सिरमौर में स्कूल सुरक्षा विषय पर वर्चुअल प्रशिक्षण, 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

सिरमौर में स्कूल सुरक्षा विषय पर वर्चुअल प्रशिक्षण, 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

हिमाचल में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों सहित 7 की बिगड़ी तबीयत, जानिये कैसे?

हिमाचल में एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों सहित 7 की बिगड़ी तबीयत, जानिये कैसे?