Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: 14 वर्षीय नाबालिग के हमले से घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पीछे छूटा दिव्यांग बेटा

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में 14 वर्षीय नाबालिग के हमले से घायल हुई महिला आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। डॉक्टरों ने महिला को बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर सारी कोशिशे असफल रही और उसने तकरीबन एक हफ्ते बाद दम तोड़ दिया।

Holi 2026 -2

दुखद: 14 वर्षीय नाबालिग के हमले से घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, पीछे छूटा दिव्यांग बेटा

घटना 3 नवंबर की है जब सासन गांव की रहने वाली 40 वर्षीय रंजना पत्नी विजय कुमार खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी अचानक वहां 14 वर्षीय नाबालिग आ धमका जोकि सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है।

Indian Public School

जबरदस्ती करने से रोका तो किया हमला
आरोपी ने इस दौरान महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने महिला पर दराती और डंडे से हमला कर दिया।

Doon valley school

खेत में मिली थी लहूलुहान
इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई और खेत में लहूलुहान अवस्था में पाई गई। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया।

पीजीआई चंडीगढ़ में तोडा दम
मगर यहां पर महिला की गंभीर व्यवस्था के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा। तब से ही महिला यहां उपचाराधीन थी जिसने शुक्रवार रात दम तोड़ दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पीछे छूटा दिव्यांग बेटा
बताते चले कि मृतका रंजना का पति विजय कुमार लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है जबकि रंजना का 17 वर्षीय बेटा दिव्यांग है। ऐसे में बेटा मां के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: सड़कों पर जमने लगा पानी! फिसलन बढ़ी, 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम

Himachal Weather: सड़कों पर जमने लगा पानी! फिसलन बढ़ी, 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम

Accident In Himachal: खड्ड में बने वैकल्पिक मार्ग से गुजरते अचानक बढ़ा पानी का स्तर! बोलेरो पलटी, मची चीख-पुकार

Accident In Himachal: खड्ड में बने वैकल्पिक मार्ग से गुजरते अचानक बढ़ा पानी का स्तर! बोलेरो पलटी, मची चीख-पुकार