in

दुखद: हिमाचल में राजस्थान पुलिस के 23 वर्षीय प्रशिक्षु की मौ**त! ऐसे गवाई जान, सदमे में साथी जवान

TROWS

कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी (SSB) ट्रेनिंग सेंटर में राजस्थान पुलिस के एक जांबाज प्रशिक्षु की मौत हो गई। 23 वर्षीय राम सैनी राजस्थान पुलिस का जवान था जोकि 494 युवाओं सहित इन दिनों एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था।

दुखद: हिमाचल में राजस्थान पुलिस के 23 वर्षीय प्रशिक्षु की मौ**त! ऐसे गवाई जान, सदमे में साथी जवान

बताया जा रहा है कि इंडोर क्लास में जैसे ही ब्रेक हुआ तो राम सैनी अपने साथियों के साथ बाहर की तरफ चला गया। इसी दौरान अचानक ही तेज हवा चलने लगी और वहां पर खड़ा एक विशाल पॉपलर का पेड़ जड़ समेत उखड़ गया।

जब तक जवान कुछ समझ पाता तब तक पेड़ सीधा उसके ऊपर जा गिरा, जिसके चलते वह नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य जवानों सहित अधिकारियों ने तुरंत राहत व बचाव करना शुरू कर दिया।

Doon valley school

इस दौरान जैसे-तैसे कर जवान को पेड़ के नीचे से निकाला गया और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुँचाया गया। लेकिन यहां पर उपचार शुरू होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक मदनलाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पेड़ की चपेट में आने से जवान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और कल्लू अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: होम स्टे में ठहरे दिल्ली के टूरिस्ट की मौ**त! यह जताई जा रही आशंका…..

Himachal News Alert: होम स्टे में ठहरे दिल्ली के टूरिस्ट की मौ**त! यह जताई जा रही आशंका…..

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी