in

कुल्लू में बड़ा हादसा: चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत

TROWS

कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर अचानक चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना शमशर-गुगरा मार्ग पर बालीओल के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। उस समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें छह शिक्षक शामिल थे, जो स्कूल से घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा चीड़ का पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ सीधे गाड़ी पर गिरा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

Doon valley school

स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंचीं।

सभी घायलों को सिविल अस्पताल आनी ले जाया गया। वहां चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है। चालक का इलाज आनी में जारी है।

JPERC 2025

मृतकों की पहचान स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और सीमा आजाद के रूप में हुई है। सभी शिक्षिकाएं अलग-अलग स्कूलों में कार्यरत थीं।

घायलों में सुरेश चंद, तारा देवी और रीना कुमारी शामिल हैं। इनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को 5-5 हजार रुपये की राहत देने की घोषणा की है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 4 मई को 11 बजे होगा जारी, जानें कैसे करें चेक

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 4 मई को 11 बजे होगा जारी, जानें कैसे करें चेक