Himachal Weather: आज की राहत के बाद कल फिर आसमान से बरसेगी आफत! बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शनिवार के बाद लगातार दूसरे दिन यानी रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी रहा। रविवार देर रात तक कई इलाकों में झमाझम बारिश होती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Himachal Weather: आज की राहत के बाद कल फिर आसमान से बरसेगी आफत! बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
बारिश के साथ-साथ कई हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वही प्रदेश में बिगड़ते मौसम का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही खराब बना रहेगा और बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।


मौसम विभाग की माने तो राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरफ से एक्टिव है, जिसका असर 10 अप्रैल तक देखने को मिलेगा।
आज WD थोड़ा कमजोर पड़ेगा, जिसके चलते कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं, जबकि अन्य इलाको में मौसम साफ रहेगा।


जबकि 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश भर में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 9 से 11 अप्रैल के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ेगा, लेकिन प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



