Himachal Weather: आज राहत देगा मौसम! कल से फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Himachal Weather: हिमाचल में बीते दो दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी का दौर वीरवार को थम गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Himachal Weather: आज राहत देगा मौसम! कल से फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर
हालांकि मौसम में आए इस बदलाव के बाद तापमान बेहद नीचे लुढ़क गया, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो गया है।

वही आज भी राज्य में मौसम के साफ़ बना रहने की संभावना है, जिससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूप खिलेगी। हालाँकि, आज उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती हैं।


मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल और परसों अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जिससे हल्की बारिश-बर्फ़बारी हो सकती है।
जबकि मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 13 अप्रैल से पूरे राज्य में मौसम साफ़ हो जाएगा जिससे 15 अप्रैल तक धूप खिलने के आसार है। उधर, राज्य का औसत अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



