Asha Hospital
Holi 2026
in

Accident In Himachal: सड़क पर जमी बर्फ पर स्किड हुई गाड़ी! खाई में लुढ़की, 18 वर्षीय रोहित की मौत

TROWS

Accident In Himachal: मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्हणी के समीप देर रात को पेश आये दर्दनाक हादसे ने रोहित कुमार (18) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव नंदेहल, डाकघर बागा चनोगी की जान ले ली।

Holi 2026 -2

Accident In Himachal: सड़क पर जमी बर्फ पर स्किड हुई गाड़ी! खाई में लुढ़की, 18 वर्षीय रोहित की मौत

इसके अलावा कौल सिंह (31) पुत्र दुर्गा सिंह और टोपेश्वर (29) पुत्र देशावर सिंह निवासी गांव नंदेहल घायल हुए हैं जिनका क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। तीनों युवक देर रात को गाड़ी (एचपी 01एम-5349) में सवार होकर मंडी से घर लाैट रहे थे।

Indian Public School

इसी दौरान माता सोलह सुरगनी मंदिर के पास पहुँचते ही सड़क पर जमी बर्फ से गाडी स्किड हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के बाद रात को ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।

Doon valley school

मगर तब तक रोहित कुमार की मौत हो चुकी थी जबकि घायल हुए दो अन्य युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उधर, एसपी मंडी शाक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हुई है जबकि हादसे में घायल चल रहे दो अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: नलों में पानी जमना शुरू! बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग, सात जिलों का न्यूनतम पारा माइनस में

Himachal Weather: नलों में पानी जमना शुरू! बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग, सात जिलों का न्यूनतम पारा माइनस में

खत्म हुआ इंतज़ार: शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू! 300 रुपए देनी होगी फीस

खत्म हुआ इंतज़ार: शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू! 300 रुपए देनी होगी फीस