Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: अज्ञात हमलावरों ने युवक पर बरसाई गोलियां! गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

TROWS

Himachal Crime News: सोलन जिला के बद्दी के मखनूमाजरा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: अज्ञात हमलावरों ने युवक पर बरसाई गोलियां! गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

बद्दी यूनिवर्सिटी के पास किराए का कमरा लेकर रह रहे बलबीर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली चलाई जब वह फोन सुनने के लिए कमरे से बाहर मखनूमाजरा-भुड्ड रोड के पास आया था।

Indian Public School

इस दौरान सड़क पर खड़ी एक काले रंग की क्रेटा कार में सवार हमलावरों ने युवक पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे बलबीर को छाती, पीठ और टांग पर गोलियां लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Doon valley school

गोलियां चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान देखा तो युवक लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था।

जिसके बाद युवक को इलाज के लिए तुरंत बद्दी अस्पताल लाया गया। लेकिन यहाँ से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सूत्रों के अनुसार, 24 मई 2021 को खेड़ा में हुए गोलीकांड में बलबीर सिंह का नाम शामिल था, जिसमें एक युवक की मौत हुई थी।

पुलिस द्वारा मामले में बलबीर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जोकि हाल ही में जेल से छूट कर आया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात हमलावरों का भी पता लगाया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू! 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

Himachal News Alert: दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू! 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

HP News: होली उत्सव में बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा मचाएंगे धमाल! आकाशीय लालटेनों से जगमगाएगा आसमान

HP News: होली उत्सव में बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा मचाएंगे धमाल! आकाशीय लालटेनों से जगमगाएगा आसमान