Asha Hospital
in

Bharat America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया! डेयरी प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स होंगे सस्ते

Bharat America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया! डेयरी प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स होंगे सस्ते

Bharat America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया! डेयरी प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स होंगे सस्ते

Bharat America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया! डेयरी प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स होंगे सस्ते

Bharat America Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही द्विपक्षीय वार्ता को अब आखिरकार फाइनल रूप मिल चुका है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन वार्ता हुई जिसके बाद दोनों देशों ने एक नई डील पर सहमति जाता दी है।

Shri Ram

Bharat America Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया! डेयरी प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स होंगे सस्ते

इस नई डील में अमेरिका ने टैरिफ को घटाकर अब 18% प्रतिशत करने का निर्णय ले लिया है। इस नए टैरिफ से केवल देश को नहीं बल्कि आम जनता को भी फायदा होगा। जी हां, नई टैरिफ नीति लाखों कारोबारियों और निर्यातकों के लिए फायदेमंद होगी। यह पूरे मार्केट के गणित को बदल देगी।

Indian Public School

क्या नया है इस नई ट्रेड डील में?
भारत अमेरिका की नई ट्रेड डील में संयुक्त राज्य अमेरिका ने टैरिफ रेट को घटाकर 18% करने का निर्णय लिया है, जिसकी वजह से कई सारी वस्तुओं पर शुल्क कम हो जाएगा। जी हां, अबसे पहले भारत से अमेरिका 25% टैरिफ़ वसूल रहा था जिसकी वजह से भारतीय वस्तुओं और सेवाओं पर भारी कर चुकाना पड़ रहा था।

Doon valley school

पर अब यह कर कम हो चुका है। वहीं इस नीति के अनुसार अमेरिकी उत्पादन पर भारत ने भी टैरिफ प्रतिबंधों को 0 करने का निर्णय लिया है जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को लेकर मजबूती आई है।

आम लोगों के लिए क्या हो जाएगा सस्ता
इस ट्रेड डील का सबसे बड़ा फायदा मिलेगा उपभोक्ता बाजार को। मतलब कीमतों पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। आम लोगों को अब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, लैपटॉप कॉम्पोनेंट्स जैसे सामान सस्ते मिलेंगे।

JPERC 2025

क्योंकि इन पर इंपोर्ट ड्यूटी कम हो चुकी है। दालें, डेयरी उत्पादन, प्रोसेस्ड फूड और अन्य कृषि आधारित सामान भी कम भाव पर मिलेंगे। महंगाई की पृष्ठभूमि में यह आम घरों के बजट को बदल रही थी परंतु अब इनके दाम कम हो जाएंगे। इसके साथ कई प्रकार के पैकेज़्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज भी सस्ते हो जाएंगे।

भारत अमेरिका की इस ट्रेड डील का निर्यातकों पर क्या फायदा पड़ेगा?
इस ट्रेड डील की वजह से भारत के निर्यातकों को भी बहुत फायदा मिलेगा। क्योंकि अब अमेरिका में इन्हें सामान भेजने पर छूट मिलेगी। टेक्सटाइल और कपड़ा सेक्टर में अमेरिका में टैरिफ कटौती होने की वजह से भारतीय कपड़ों की कीमत फिर से बढ़ सकती है। ज्वेलरी और जेम्स उद्योग में भी भारतीय सेक्टर को बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही अब अमेरिका की टैरिफ नीति आसान होने की वजह से भारत के स्टील, केमिकल इंजीनियरिंग गुड्स भी अमेरिका के बाजारों में अपनी पकड़ बनाएंगे।

कौन सी चीजों में राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है?
अब भी कई सेक्टरों के लिए राहत की कोई घोषणा नहीं हुई है क्योंकि स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर जैसे धातुओं पर टैरिफ शुल्क सख्त ही रहने वाला है जो कि लगभग 50% के आसपास होगा। वही ऑटो कॉम्पोनेंट्स में भी राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि आगे भी वार्ता को बढ़ाया जाएगा और इन वस्तुओं पर भी टैरिफ नीति को आसान करने की कोशिश की जाएगी।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर भारत अमेरिका की यह द्विपक्षीय नीति दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और वैश्विक बाजार के लिए बहुत जरूरी थी। अब यह केवल व्यापार से जुड़ा मामला नहीं रहा क्योंकि यह मामला अब दुनिया भर की रणनीति को प्रभावित करेगा। कम टैरिफ से वस्तुओं की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। दोनों देशों में निवेश का प्रभाव मजबूत होगा और इससे शेयर बाजार में सकारात्मक उछाल भी देखा जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​Paonta Sahib : अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों का डंका! जीता स्वर्ण पदक

​Paonta Sahib : अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों का डंका! जीता स्वर्ण पदक