in

आंज भोज में क्रिकेट का महासंग्राम! अंबोया-टारू में खिलाड़ियों का दिखा दम, पवन चौधरी ने बढ़ाया उत्साह…

सिरमौर जिले के आंज भोज क्षेत्र की अंबोया और टारू पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। दोनों स्थानों पर आयोजित समापन समारोह में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

समारोह में पवन चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करना आसान काम नहीं है। इसके लिए युवाओं को कई महीनों तक मेहनत करनी पड़ती है। आयोजकों की योजना, आपसी सहयोग और खिलाड़ियों के उत्साह से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल में जीत और हार दोनों होती हैं। जो टीम हारती है, उसे निराश होने के बजाय अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हार किसी खिलाड़ी की प्रतिभा का अंत नहीं होती, बल्कि बेहतर प्रदर्शन के लिए दोबारा मेहनत करने का मौका देती है।

पवन चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए और हारने पर हिम्मत नहीं छोड़नी चाहिए। सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो लगातार मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं।

JPERC 2025

**खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश**

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और आगे बढ़ने की सोच विकसित होती है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है।

अंत में पवन चौधरी ने अंबोया और टारू पंचायत की आयोजक समितियों, युवा मंडलों, सहयोगियों और सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी मेहनत से परिवार, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब के सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला श**व, ह*त्*या की आशंका से मचा हड़कंप….

पांवटा साहिब के सतौन में 53 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला श**व, ह*त्*या की आशंका से मचा हड़कंप….