in

हिमाचल में 12-13 नवंबर को मौसम बिगड़ने के आसार! 5 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ सकता है।

12 नवंबर को चार जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 13 नवंबर को शिमला जिला भी मौसम विभाग के अलर्ट में शामिल रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 14 नवंबर को भी मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि, 15 और 16 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, माइनस में पहुंचा तापमान

JPERC 2025

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। जनजातीय इलाकों में ठंड का असर पहले से ही बढ़ने लगा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कल्पा में 3 डिग्री और मनाली में 6.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

मैदानी क्षेत्रों में धुंध का असर

प्रदेश के मैदानी इलाकों में सुबह के समय धुंध भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार सुबह सुंदरनगर में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मंगलवार को पांवटा साहिब में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर यात्रा करने की सलाह दी जाती है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आंज भोज में क्रिकेट का महासंग्राम! अंबोया-टारू में खिलाड़ियों का दिखा दम, पवन चौधरी ने बढ़ाया उत्साह…

आंज भोज में क्रिकेट का महासंग्राम! अंबोया-टारू में खिलाड़ियों का दिखा दम, पवन चौधरी ने बढ़ाया उत्साह…