in

शिलाई में बाइक सवार को गोली लगने से मौ**त पर बलदेव तोमर ने उठाए सवाल, बोले- प्रदेश में आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा?

पांवटा साहिब/शिलाई: सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में चलती बाइक पर सवार 55 वर्षीय खजान सिंह की गोली लगने से हुई मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने इस घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार खजान सिंह अपने चचेरे भाई रविंद्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। हैरानी की बात यह है कि बाइक चालक को करीब आठ घंटे बाद हेलमेट पर गोली का निशान और उसके अंदर गोली मिलने से घटना की वास्तविकता का पता चला।

घायल खजान सिंह को उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

तोमर ने सवाल उठाया कि आखिर चलती बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को गोली कैसे लगी? गोली किस दिशा से आई और इसके पीछे क्या कारण था? क्या यह किसी शिकारी की लापरवाही का मामला है या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है? उन्होंने कहा कि इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल जांच के आदेश देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।

JPERC 2025

भाजपा नेता ने पुलिस प्रशासन से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की जांच करने, फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि खजान सिंह के परिवार ने अपना सदस्य खोया है। प्रशासन सुनिश्चित करे कि मामले की सच्चाई जल्द सामने आए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में 12-13 नवंबर को मौसम बिगड़ने के आसार! 5 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी

हिमाचल में 12-13 नवंबर को मौसम बिगड़ने के आसार! 5 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी

पांवटा साहिब में पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, फेंका संदिग्ध पैकेट: तलाशी में मिला 2.72 ग्राम चिट्टा

पांवटा साहिब में पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, फेंका संदिग्ध पैकेट: तलाशी में मिला 2.72 ग्राम चिट्टा