Apple iPhone: एप्पल ने ग्राहकों को दिया झटका! iPhone के पुराने मॉडल अब होंगे 5000 तक महंगे

Apple iPhone: लंबे समय से iPhone खरीदने का इंतजार करने वालों के लिए बहुत ही बुरी खबर आ रही है। iPhone खरीदने में यदि और देरी कर दी तो पुराने मॉडल पर भी ₹5000 तक का ज्यादा दाम चुकाना पड़ेगा। जी हां, iPhone आने वाले दिनों में महंगा होने वाला है।

Apple iPhone: एप्पल ने ग्राहकों को दिया झटका! iPhone के पुराने मॉडल अब होंगे 5000 तक महंगे
खासकर iPhone 15 और iPhone 16 जैसे मॉडल जो वैल्यू फॉर मनी माने जाते थे वह भी अब महंगे हो जाएंगे। दरअसल, Apple ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे iPhone की MRP बदल जाएगी। मतलब फोन वही रहेंगे फीचर्स भी वही लेकिन ग्राहकों को ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।

यह खबर iPhone खरीदारों के लिए किसी झटके से कम नहीं। बात केवल यहीं खत्म नहीं होती Apple ने अब कैशबैक ऑफर्स में भी कटौती का इशारा कर दिया है। मतलब भारत में अब iPhone खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा।


क्या है यह पूरा मामला
बता दे Apple ने भारत में पुराने iPhone पर मिलने वाली छूट बंद करने का निर्णय लिया है। पुराने फोन पर अब तक एप्पल DG सपोर्ट जैसी छूट देता था मतलब डिमांड जेनरेशन छूट जो की एक बैक एंड इंसेंटिव होता है। इस इंसेंटिव की वजह से एप्पल रिटेलर्स को सस्ता फोन देता था और रिटेलर ग्राहकों को डिस्काउंट दे पाते थे।
अब तक यह डिस्काउंट ₹5000 तक का होता था। परंतु एप्पल अब अपने पुराने मॉडल से डिमांड जेनरेशन छूट हटाने वाला है, जिससे रिटेलर्स पहले की तरह छूट नहीं दे पाएंगे। नतीजा यह होगा कि अब फोन तो वही रहेगा लेकिन दाम ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।


Apple के नए निर्णय से फोन कितना महंगा हो जाएगा?
एप्पल द्वारा DG सपोर्ट बंद करने के बाद iPhone 15 और iPhone 16 की कीमत 5000 तक बढ़ जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में एप्पल यह सपोर्ट बंद कर देगा। यदि इन फोन को डिस्काउंट में आने वाले कुछ दिनों में खरीदा गया तो ठीक है वरना अगले आने वाले कुछ दिनों के भीतर इन दोनों फोन पर ₹5000 अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एप्पल इस प्रकार का कोई कदम उठा रहा है। इससे पहले भी कैशबैक ऑफर को 6000 से घटकर 1000 कर दिया था। पिछले कुछ समय से एप्पल ने कई प्रकार के डिस्काउंट भी खत्म कर दिए हैं और अब DG सपोर्ट हटाने पर भी चर्चा चल रही है।
एप्पल के इस निर्णय से कौन से मॉडल पर असर पड़ेगा?
एप्पल के इस निर्णय से iPhone 15 iPhone 16 और पुराने सस्टेनिंग मॉडल जो आज भी बाजारों में बिक रहे हैं उन पर असर पड़ेगा। हालांकि नए iPhone 17 सीरीज पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
Apple के इस निर्णय से डिमांड पर क्या असर होगा?
यह निर्णय एप्पल ने मुख्य रूप से iPhone 17 को और आकर्षक बनाने के लिए लिया है। क्योंकि कंपनी चाहती है कि आने वाले मॉडल आकर्षक लगे और पुराने मॉडल पर डिस्काउंट कम कर दिया जाए, जिससे कंपनी को ज्यादा प्रॉफिट हो सके।
हालांकि इस निर्णय से iPhone की डिमांड पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग एप्पल के नए फोन ही खरीदने की योजना बनाते हैं। वहीं कई लोग एप्पल के फोन EMI पर खरीदते हैं जिससे इस प्रकार से दाम बढ़ने पर ज्यादा परिवर्तन नहीं आएगा।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर वे सभी ग्राहक जो आने वाले कुछ दिनों में Apple iPhone 15 या iPhone 16 खरीदने की सोच रहे थे, उनके लिए आने वाले कुछ दिनों में एप्पल के यह पुराने मॉडल खरीदना फायदेमंद होगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन सी तिथि से DG सपोर्ट खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन स्पष्ट है कि आने वाले कुछ समय के बाद iPhone के सस्ते फोन मिलना मुश्किल हो जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



